Select Date:

खुलने जा रहे इन 4 कंपनियों के आईपीओ, निवेश से पहले देखें डिटेल्स

Updated on 19-02-2024 04:42 PM
नई दिल्ली: अगर आप आईपीओ में निवेश करना पसंद करते हैं तो इस सप्ताह आपके लिए शानदार मौका है। इस सप्ताह 4 कंपनियों के आईपीओ (IPOs This Week) खुलने जा रहे हैं। इनमें निवेश करके आप बंपर कमाई कर सकते हैं। बीते दिनों कई कंपनियों के आईपीओ बाजार में लॉन्च हुए हैं। इनमें से कुछ में निवेशकों को लिस्टिंग के दिन ही बंपर मुनाफा हुआ है। हालांकि कुछ आईपीओ में नुकसान भी उठाना पड़ा है। इस सप्ताह जुनिपर होटल्स, जीपीटी हेल्थकेयर, जेनिथ ड्रग्स और ड्रीम रॉल टेक का आईपीओ खुलने जा रहा है। यहां हम आपको इन आईपीओ की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं, जिससे आपको किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। अगर आप इन आईपीओ में निवेश करने की सोच रहे हैं तो एक बार अपने वित्तीय सलाहाकार से बात जरूर कर लें। ऐसा नहीं करने पर आपको आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ सकता है। आईए आपको बताते हैं इस सप्ताह खुलने जा रहे आईपीओ के बारे में।

जेनिथ ड्रग्स आईपीओ
आईपीओ से पैसे कमाने का आपके पास अच्छा मौका है। जेनिथ ड्रग्स का आईपीओ (Zenith Drugs IPO) सब्सक्रिप्शन के लिए आज यानी 19 फरवरी 2024 को खुल रहा है। छोटे और मध्यम आकार के उद्यम की कैटेगरी वाली इस कंपनी के आईपीओ में 22 फरवरी तक निवेश का मौका है। जेनिथ ड्रग्स आईपीओ के अलॉटमेंट को शुक्रवार, 23 फरवरी, 2024 को आखिरी रूप दिए जाने की उम्मीद है। रिपोर्ट के मुताबिक, जेनिथ ड्रग्स आईपीओ एनएसई एसएमई पर लिस्ट होगा, जिसकी अस्थायी लिस्टिंग तारीख 27 फरवरी, 2024 तय की गई है।
कंपनी ने इस आईपीओ के लिए 75 रुपये से 79 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया है। जेनिथ ड्रग्स आईपीओ 40.68 करोड़ रुपये का बुक बिल्ट इश्यू है। यह इश्यू पूरी तरह से 51.49 लाख शेयरों का ताजा इश्यू है। किसी एप्लिकेशन के लिए न्यूनतम लॉट साइज 1,600 शेयर है। ऐसे में निवेशकों को कम से कम 1,600 शेयरों और उसके मल्टीपल में बोली लगा सकते हैं। खुदरा निवेशकों के लिए जरूरी निवेश की न्यूनतम राशि 1,26,400 है।

ड्रीम रॉल टेक आईपीओ
ड्रीम रॉल टेक आईपीओ (Dream Roll Tech IPO) का आइपीओ 20 फरवरी को खुलने जा रहा है। इस आईपीओ में निवेशक 22 फरवरी तक निवेश कर सकते हैं। इसका साइज 29 करोड़ रुपये रहने वाला है। डीम रोल टेक कंपनी मिश्र धातु इस्पात, कच्चा लोहा और टंगस्टन कार्बाइड के निर्माण में माहिर है। आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 129 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी अपने आईपीओ के जरिए 22.68 लाख नए शेयर जारी करेगी। शेयरों का अलॉटमेंट 23 फरवरी को होगा। वहीं यह आईपीओ 27 फरवरी को लिस्ट होगा।

जुनिपर होटल्स आईपीओ
इस सप्ताह मैनबोर्ड सेगमेंट में दो कंपनियां अपना आईपीओ ला रही हैं। इनमें एक आईपीओ जूनिपर होटल्स (Juniper Hotels IPO) का है। हयात ब्रांड के होटल चलाने वाली कंपनी जूनिपर होटल्स का आईपीओ 21 फरवरी 2024 को खुलने जा रहा है। इस आईपीओ में निवेशक 23 फरवरी तक पैसा लगा सकते हैं। इसके जरिए कंपनी का 1,800 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य है। इसके लिए प्राइस बैंड 342-360 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। संस्थागत निवेशकों को आईपीओ का 75 फीसदी हिस्सा मिलेगा, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों और रिटेल निवेशकों को क्रमशः 15% और 10 फीसदी हिस्सा आवंटित किया जाएगा।

जीपीटी हेल्थकेयर आईपीओ
इस हफ्ते 22 फरवरी को जीपीटी हेल्थकेयर (GPT Healthcare IPO) का आईपीओ खुलने जा रहा है। जीपीटी हेल्थकेयर कोलकाता बेस्ड कंपनी है, जो आईएलएस हॉस्पिटल्स ब्रांड के तहत मध्यम आकार के मल्टी स्पेशियलिटी अस्पतालों का परिचालन करती है। कंपनी का आईपीओ 26 फरवरी को बंद होगा। अभी कंपनी ने आईपीओ के प्राइस बैंड की जानकारी नहीं दी है। इसमें 40 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे जबकि ओएफएस के जरिए 2.6 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री की जाएगी। कंपनी इस इश्यू से जुटाए गए धन का उपयोग उधार चुकाने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी। जीपीटी हेल्थकेयर वर्तमान में चार मल्टी-स्पेशिएलिटी अस्पतालों को ऑपरेट करती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.