ईरान ने दूसरा अमेरिकी F-35 फाइटर जेट मार गिराने का किया दावा, कहा- पायलट का बचना मुश्किल
Updated on
03-04-2026 12:11 PM
तेहरान: ईरान ने अमेरिका का शक्तिशाली F-45 स्टील्थ फाइटर जेट मार गिराने का दावा किया है। ईरान की अर्ध-सरकारी एजेंसी मेहर न्यूज ने बताया कि ईरानी बलों ने अमेरिका का दूसरा F-35 लड़ाकू विमान मार गिराया है। एजेंसी ने यह भी दावा कि पायलट को गंभीर चोटें आई हैं और उसके बचने की संभावना कम ही है। अभी तक अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इस बारे में कोई बयान या टिप्पणी नहीं की है।
ईरानी एयर डिफेंस ने बनाया निशाना
ईरान के खतम अल-अंबिया मुख्यालय के प्रवक्ता के अनुसार, सेंट्रल ईरान के क्षेत्र में दूसरा अमेरिकी एफ-35 स्टील्थ फाइटर मार गिराया गया। बयान में कहा कि एफ-35 लाइटनिंग-II को ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम ने निशाना बनाया। यह फाइटर जेट ब्रिटेन में रॉयल एयर फोर्स लेकनहीथ से जुड़े एक स्क्वाड्रन का हिस्सा था।
ईरान ने पहले भी बनाया था निशाना
ईरान ने इसके दो सप्ताह पहले दावा किया था उसने एक अमेरिकी F-35 लाइटनिंग-2 विमान पर हमला किया था। 19 मार्च को सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिन्स ने बताया कि अमेरिका एक एफ-35 फाइटर जेट ईरान के ऊपर युद्ध मिशन पर था, जब उसे आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। हॉकिन्स ने कहा कि विमान सुरक्षित रूप से उतर गया और जांच की जा रही है। CNN ने दो सूत्रों के हवाले से बताया था कि विमान पर ईरान की तरफ से हमला हुआ था।
F-35 के दबदबे पर खतरा
एफ-35 को अमेरिका के सबसे आधुनिक और शक्तिशाली विमानों में गिना जाता है। अगर ईरान का दावा सच होता है तो अमेरिका के पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर जेट के वर्चस्व के लिए बड़ा झटका होगा। ईरान के खिलाफ संघर्ष में अमेरिका और इजरायल दोनों ही F-35 फाइटर जेट का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस विमान की कीमत 10 करोड़ डॉलर से भी ज्यादा है।
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…