Select Date:

होर्मुज से टोल वसूलने के लिए ईरान ने तैयार किया कानून, भारत समेत दुनिया के जहाजों को चुकाने होंगे टैक्स!

Updated on 26-03-2026 12:18 PM
तेहरान: ईरान होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों से टोल वसूलने के लिए कानून बनाने की तैयारी कर रहा है। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसियों फार्स और तस्नीम ने इसकी जानकारी दी है। अलजजीरा ने इन दोनों एजेंसियों के हवाले से बताया है कि 'ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर टोल शुल्क लगाने के लिए कानून तैयार कर रहा है।' रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरानी संसद एक मसौदा कानून पारित करने की तैयारी में है जो अधिकारियों को इस महत्वपूर्ण जलमार्ग से गुज़रने वाले जहाजों से शुल्क वसूलने की अनुमति देगा।

रिपोर्ट में बताया गया है कि होर्मुज से टोल वसूलने की पुष्टि संसद की नागरिक मामलों की समिति के अध्यक्ष ने की है। उन्होंने कहा है कि प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है और जल्द ही इसे विधायिका की कानूनी टीम की तरफ से अंतिम रूप दे दिया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार अधिकारी ने कहा "इस योजना के तहत ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शुल्क वसूलना होगा।"

होर्मुज से जहाजों के गुजरने पर शुल्क वसूलेगा ईरान

रिपोर्ट में ईरानी अधिकारी ने कहा है कि 'इस योजना के तहत ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शुल्क वसूलना होगा।' अधिकारी के नाम का खुलासा नहीं किया है। लेरिन रिपोर्ट में उन्होंने आगे कहा कि 'यह पूरी तरह से स्वाभाविक है। ठीक वैसे ही जैसे अन्य गलियारों में जब कोई सामान किसी देश से होकर गुजरता है तो शुल्क अदा किया जाता है। होर्मुज जलडमरूमध्य भी एक गलियारा है। हम इसकी सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं और इसलिए जहाजों तथा टैंकरों की तरफ से इसका शुल्क अदा करना स्वाभाविक है।'आपको बता दें कि ग्लोबल शिपिंग पर नजर रखने वाली एजेंसियों का दावा है कि ईरान ने कुछ जहाजों से शुल्क के तौर पर 2 मिलियन डॉलर तक वसूले हैं। उनका कहना है कि ईरान ने होर्मुज से शुल्क वसूलकर करीब 75 अरब डॉलर जुटाने का प्लान तैयार किया है। होर्मुज ग्लोबल एनर्जी सप्लाई के लिए काफी महत्वपूर्ण समुद्री रास्ता है और करीब 20 प्रतिशत एनर्जी सप्लाई, जिसमें कच्चा तेल और लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) शामिल है, उसकी सप्लाई होती है। होर्मुज ब्लॉक होने से पश्चिम एशिया के देशों जैसे भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका पर इसका गंभीर असर पड़ा है। हालांकि ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान के दोस्त देशों जैसे चीन, भारत, पाकिस्तान, इराक और रूस के जहाजों के लिए होर्मुज में कोई रूकावट नहीं है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
Advt.