तेहरान: ईरान के सशस्त्र बलों ने मंगलवार को देश के संवेदनशील जगहों की रक्षा करने की अपनी तैयारियों को दिखाने के लिए देश में बड़े पैमाने पर वायु रक्षा युद्धाभ्यास शुरू किया, ईरानी मीडिया ने यह जानकारी दी। आधिकारिक समाचार एजेंसी आईआरएनए ने युद्धाभ्यास के प्रवक्ता अब्बास फराजपुर का हवाला देते हुए बताया- ईरानी सेना और इस्लामिक रेवोल्यूशन गार्डस कॉर्प्स (आईआरजीसी) के बलों ने मोडाफियन अस्मान-ए वेलायत 1401 ड्रिल में हिस्सा लिया, जो ईरानी हवाई क्षेत्र के दो-तिहाई हिस्से में है।