ईरान युद्ध ने बिगाड़ी अमेरिकन इकॉनमी की चाल, जी-7 देशों में सबसे बुरा हाल
Updated on
01-06-2026 02:45 PM
नई दिल्ली: ईरान के साथ तीन महीने से भी अधिक समय से युद्ध में फंसे अमेरिका के लिए आर्थिक मोर्चे पर अच्छी खबर नहीं है। उसका कर्ज लगातार बढ़ता जा रहा है और फिस्कल पोजीशन लगातार बद से बदतर होती जा रही है। अमेरिका का फेडरल बजट डेफिसिट उसकी जीडीपी का 6% पहुंच गया है यह जी-7 देशों में सबसे खराब है। जी-7 देशों में अमेरिका के अलावा फ्रांस, यूके, जर्मनी, जापान, इटली और कनाडा शामिल हैं।
दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी वाले देश अमेरिका का बजट गैप भी जी-7 देशों के एवरेज 3% से दोगुना से भी ज्यादा है। फ्रांस और यूके का डेफिसिट उनकी जीडीपी का 5% है। 2028 तक अमेरिका का डेफिसिट बढ़कर उसकी जीडीपी के 7.5% पहुंचने का अनुमान है जो 2021 के उच्चतम स्तर के करीब है। इस दौरान इटली और कनाडा का डेफिसिट उनकी जीडीपी के 2% रहने का अनुमान है। यूके, फ्रांस, जर्मनी और जापान का डेफिसिट उनकी जीडीपी के 5% से नीचे रहने का अनुमान है।
अमेरिका का कर्ज
अमेरिका का कर्ज हाल में काफी तेजी से बढ़ा है। मई में यह 39.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया जो उसकी जीडीपी का 122.19 फीसदी है। मई 2020 में अमेरिका का कुल कर्ज 26 ट्रिलियन डॉलर था जो मई 2021 में 28.2 ट्रिलियन डॉलर, मई 2022 में 30.5 ट्रिलियन डॉलर, मई 2023 में 31.4 ट्रिलियन डॉलर, मई 2024 में 34.7 ट्रिलियन डॉलर और मई 2025 में 36.7 ट्रिलियन डॉलर था।
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…
नई दिल्ली: अमेरिका के एनर्जी इंर्फोमेशन एडमिनिस्ट्रेशन (U.S. Energy Information Administration) ने बीते 10 जुलाई को समाप्त हुए सप्ताह की रिपोर्ट दे दी है। इसके मुताबिक अब अमेरकिा में क्रूड…
नई दिल्ली: रविंद्र जी. बेंगलुरु के रहने वाले हैं। पहले वह फार्मास्युटिकल प्रोफेशनल रहे हैं। साल 2014 में वीजा की दिक्कतों के कारण उनकी जमी-जमाई नौकरी छूट गई। वह चार…
नई दिल्ली: आखिरकार आईडीबीआई बैंक में सरकारी हिस्सेदारी बेचने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने कनाडा की कंपनी फेयरफैक्स होल्डिंग्स के ऑफर को मंजूरी दे दी है। सूत्रों…
नई दिल्ली: भारत और यूके के बीच बहुप्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौता (FTA) आज से लागू हो रहा है। इससे भारतीय एक्सपोर्टर्स के लिए बांग्लादेश और चीन के मुकाबले बेहतर स्थिति…