Select Date:

हिजाब विरोधी प्रदर्शन के समर्थन में ईरानी अभिनेत्री ने उतारे कपड़े

Updated on 12-10-2022 06:17 PM

ईरान में हिजाब के खिलाफ विरोध चरम पर है। ईरानी महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों के हस्तियों का समर्थन मिल रहा है। इस बीच ईरानी अभिनेत्री एल्नाज नोरोजी भी समर्थन में खुलकर सामने आई है। हिजाब के विरोध में उन्होंने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वह अपने कपड़े परत दर परत उतारती नजर आ रही हैं। उनका कहना है कि महिलाओं को यह तय करने का अधिकार होना चाहिए कि आखिर वह क्या पहनना चाहती हैं।

उन्होंने इस बात का खुलासा किया है कि उन्हें भी ईरान की नैतिकता पुलिस के द्वारा ऐसी कार्रवाई का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा कि इस समय ईरान के हालात बहुत खराब हैं। सड़कों पर बहुत अराजकता है। लोग शासन का विरोध कर रहे हैं। महिलाओं के साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है। 40 से अधिक वर्षों से महिलाओं पर अत्याचार किया जा रहा है। मैं तेहरान में पैदा हुई थी और मैंने इसे देखा है। मुझे शुरू से ही हिजाब पहनना पड़ा है।

अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में नोरोजी ने कहा, ''दुनिया में हर हिस्से में महिलाओं को अपने मन के मुताबिक कपड़े पहनने का अधिकार होना चाहिए। किसी भी पुरुष या किसी अन्य महिला को यह अधिकार नहीं है कि वह उसे जज करे या उसे दूसरे के हिसाब से कपड़े पहनने के लिए कहे।'' उन्होंने आगे कहा, ''हर किसी के अलग-अलग विचार और विश्वास होते हैं और उनका सम्मान किया जाना चाहिए।''



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
Advt.