Select Date:

कीव में फिर गिराई गई ईरानी मिसाइलें, हफ्ते में दूसरी बार रूस का बड़ा अटैक

Updated on 17-10-2022 05:16 PM
यूक्रेन की राजधानी कीव की सड़कें एक बार फिर ड्रोन मिसाइलों से दहल उठी। सोमवार तड़के रूस की तरफ से यहां की इमारतों पर मिसाइलें दागी गई हैं। स्थानीय लोगों को विस्फोटों की तीन आवाजें आई हैं। यह सप्ताह में दूसरा सबसे बड़ा हमला है। इससे पहले भी रूस ने कीव समेत कई शहरों पर 40 से ज्यादा मिसाइलें दागी थी। इस बार भी ईरान की कामिकेज ड्रोन का इस्तेमाल किया गया है। कीव में रूस की तरफ से दागी जा रही मिसाइलों के हमले का मंजर भी सामने आया है।

यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडोमिर जेलेंस्की के चीफ ऑफ स्टाफ एंड्री यरमक ने राजधानी कीव के केंद्रीय शेवचेनकिव्स्की जिले में कई विस्फोटों की आवाज सुनने की बात कही है। उन्होंने कहा कि कीव पर सोमवार तड़के "कामिकेज ड्रोन" द्वारा हमला किया गया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा, "रूसियों को लगता है कि इससे उन्हें मदद मिलेगी, लेकिन यह उनकी हताशा को दर्शाता है।" 

हवाई हमले के साथ ही सायरन से डर गए स्थानीय
जानकारी के अनुसार, तीन विस्फोट सुबह 6:35 से 6:58 बजे के बीच हुए। पहले विस्फोट से कुछ समय पहले हवाई हमले के सायरन बजाए गए। शहर के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने कहा कि एक विस्फोट राजधानी के केंद्रीय शेवचेनकिवस्की जिले में हुआ। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी, "सभी सेवाएं मौके पर पहुंच गई हैं। एयर अलर्ट जारी है। लोगों से निवेदन है कि आश्रयों में रहें!" हमले में मारे जाने वाले लोगों की जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
Advt.