अंतरिक्ष में घूमते 'बवंडर' को देखकर धरतीवासी हैरान, पलक झपकते हुआ गायब, जानें रहस्यमय घटना की सच्चाई
Updated on
01-02-2023 06:54 PM
वॉशिंगटन : अमेरिकी राज्य हवाई के सबसे ऊंचे पहाड़ की चोटी पर लगे कैमरे में कुछ अजीबोगरीब कैद हुआ है। यह रात के अंधेरे में आसमान में किसी घूमते स्पाइरल जैसा प्रतीत हो रहा है। शोधकर्ताओं का मानना है कि इस रहस्यमय घटना का संबंध एक मिलिट्री जीपीएस सैटेलाइट से है जिसे फ्लोरिडा में स्पेसएक्स रॉकेट से लॉन्च किया गया था। ये तस्वीरें 18 जनवरी को जापान के सुबारू टेलिस्कोप की नेशनल एस्ट्रोनॉमिकल ऑब्जर्वेटरी के बाहर मौना केआ (Mauna Kea) के शिखर पर लगे एक कैमरे से कैप्चर की गई थीं।
एक टाइम-लैप्स वीडियो में एक सफेद प्रकाश केंद्र को आसमान में आगे की बढ़ते हुए बाहर की ओर फैलते और एक स्पाइरल बनाते हुए देखा जा सकता है। कुछ सेकेंड बाद यह धुंधला पड़ जाता है और आखिर में गायब हो जाता है। ऑब्जर्वेटरी के एक शोधकर्ता इची तनाका ने कहा कि वह उस रात कोई दूसरा काम कर रहे थे और उन्होंने इसे तुरंत नहीं देखा था। तभी यूट्यूब पर कैमरे की लाइवस्ट्रीम देख रहे एक शख्स ने उन्होंने स्पाइरल का स्क्रीनशॉट भेजा।
स्पेसएक्स के रॉकेट से बना स्पाइरल
तनाका ने कहा कि जब मैंने उसका मैसेज देखा तो वह मेरे लिए हैरान कर देने वाली घटना थी। उन्होंने पिछले साल अप्रैल में भी इसी तरह का एक स्पाइरल देखा था। वह भी स्पेसएक्स लॉन्च के बाद सामने आया था लेकिन वह स्पाइरल अधिक बड़ा और धुंधला था। स्पेसएक्स ने 18 जनवरी की सुबह फ्लोरिडा के केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से एक मिलिट्री सैटेलाइट लॉन्च की थी। यह स्पाइरल उसी जगह नजर आया जहां लॉन्च के बाद स्पेसएक्स रॉकेट के होने की उम्मीद जताई जा रही थी।
धुंधले आसमान से नहीं दिखा स्पाइरल
फिलहाल स्पेसएक्स ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। तनाका ने कहा कि ऑब्जर्वेटरी ने सुबारू टेलिस्कोप के आसपास की निगरानी करने और मौना केआ के साफ आसमान की तस्वीरों को शेयर करने के लिए कैमरा लगाया है। उन्होंने कहा कि धुंधले आसमान को देख रहे शख्स ने इस स्पाइरल को नहीं देखा होगा। लाइवस्ट्रीम को जापानी अखबार असाही शिंबुन के साथ संयुक्त रूप से चलाया जाता है जिस पर अक्सर सैकड़ों दर्शक आ जाते हैं।
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…
तेल अवीव: इजराइल अब अपनी आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम से लॉन्च होने वाली तामिर इंटरसेप्टर मिसाइलों का भारत में प्रोडक्शन करने की योजना बना रहा है। इन मिसाइलों को…
काठमांडू, नेपाल सरकार ने एक रुपए के सिक्के से विवादित राष्ट्रीय नक्शा हटाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। इस नक्शे में भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल का…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने सोमवार को कनाडा की विदेश मंत्री अनीदा आनंद के साथ एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में सिंधु जल समझौते और कश्मीर का मुद्दा उठाया।…
ढाका: बांग्लादेश के सीनियर पत्रकार सैदुर रहमान को भारत में बांग्लादेश हाई कमीशन में मिनिस्टर (प्रेस) अपॉइंट किया गया है। डेली इत्तेफाक अखबार में पॉलिटिकल और इलेक्शन अफेयर्स एडिटर सैदुर…