IRCTC लाया खास ऑफर! काशी-आयोध्या और अंडमान की करें सैर, बस खर्च होंगे इतने रुपये
Updated on
07-05-2024 04:44 PM
नई दिल्ली: अगर आप अपनी फैमिली के संग कहीं घूमने-फिरने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। आईआरसीटीसी यात्रियों के लिए समय-समय टूर पैकेज लाता है। इस बार भी IRCTC ने खास ऑफर निकाला है। आप बेहद कम रुपये में काशी, अयोध्या, अंडमान और हैदराबाद की सैर कर सकते हैं। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड (आईआरसीटीसी) केरल से काशी और अयोध्या सहित विभिन्न केंद्रों के लिए विशेष अवकाश यात्रा पैकेज की पेशकश कर रहा है। काशी और अयोध्या की यात्रा ट्रेन से होगी, जबकि अंडमान द्वीप समूह और हैदराबाद के लिए पैकेज हवाई जहाज से होंगे। भारत गौरव पर्यटक ट्रेन द्वारा आठ दिवसीय काशी-अयोध्या टूर पैकेज 18 मई को शुरू होगा। इसमें स्लीपर क्लास के दौरे में एक व्यक्ति का किराया 18,060 रुपये होगा।
इन जगहों पर घूमने का मौका
आईआरसीटीसी के मुताबिक, 14 बोगियों वाली भारत गौरव पर्यटक ट्रेन में विशेष रूप से संशोधित कोच होंगे, जिनमें बेहतर शौचालय सुविधाएं होंगी। बताया कि इस यात्रा में प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर, सारनाथ मंदिर और अयोध्या राम मंदिर शामिल होंगे। प्रतिभागियों को काशी में प्रसिद्ध गंगा आरती में भाग लेने का मौका मिलेगा। यात्रा के लिए लोग कोचुवेली, कोल्लम, चेंगन्नूर, कोट्टायम, एर्नाकुलम, त्रिशूर, ओट्टापलम और पलक्कड़ से ट्रेन में सवार हो सकते हैं। यह ट्रेन 25 मई को वापस आएगी।
अंडमान की सैर
आईआरसीटीसी 12 मई को हवाई मार्ग से कोच्चि से अंडमान तक छह दिवसीय यात्रा की पेशकश कर रहा है। 53,430 रुपये प्रति व्यक्ति लागत वाले इस पैकेज में पोर्ट ब्लेयर, रोज आइलैंड, नॉर्थ बे आइलैंड, हैवलॉक आइलैंड और नील आइलैंड जैसी जगहें शामिल हैं।
दो टूर पैकेज
तिरुवनंतपुरम और कोझिकोड एयरपोर्ट से हैदराबाद के लिए दो टूर पैकेज हैं। 23 मई को कालीकट इंटरनेशनल एयरपोर्ट, करीपुर से चार दिवसीय टूर की कीमत ₹23,250 होगी। वहीं 24 मई को तिरुवनंतपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट से टूर की कीमत ₹19,500 होगी। कीमत में अंतर हवाई किराए की वजह से है। इस टूर में रामोजी फिल्म सिटी, बिड़ला मंदिर, चारमीनार, मक्का मस्जिद, चौमहल्ला पैलेस, सालार जंग म्यूजियम, लुंबिनी पार्क, गोलकोंडा किला और स्टैच्यू ऑफ इक्वैलिटी जैसे पर्यटक स्थल शामिल हैं। इसके अलावा 24 मई को तिरुवनंतपुरम से वाराणसी, अयोध्या और प्रयागराज के लिए हवाई टूर पैकेज भी होगा।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…