IRCTC घोटाला: राबड़ी देवी की याचिका पर CBI को नोटिस, जज बदलने की थी मांग
Updated on
26-11-2025 01:46 PM
पटना: आईआरसीटीसी घोटाला मामले में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की याचिका पर दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट ने अहम आदेश जारी किया है। अदालत ने राबड़ी देवी की अर्जी पर आज बुधवार को सुनवाई करते हुए सीबीआई को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने सीबीआई को 6 दिसंबर तक जवाब दाखिल करने को कहा है। अब इस मामले की अगली सुनवाई भी 6 दिसंबर को ही होगी।
क्या है राबड़ी देवी की याचिका?
राबड़ी देवी ने उस जज को मामले से हटाने की मांग की है, जो इस समय आईआरसीटीसी घोटाला प्रकरण की सुनवाई कर रहे हैं। उन्होंने अपनी याचिका में कहा है कि जज विशाल गोगने जिन केस की सुनवाी कर रहे हैं, आईआरसीटीसी घोटाला मामला, नौकरी के बदले भूमि का मामला और उनसे जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग केस को उनसे किसी अन्य कोर्ट में ट्रांसफर किया जाए।अब सीबीआई को कोर्ट के निर्देश के अनुसार 6 दिसंबर तक अपना पक्ष रखना होगा। उसी दिन अदालत यह तय करेगी कि राबड़ी देवी की याचिका पर आगे क्या फैसला लिया जाए।
विशाल गोगने ने तय किए थे लालू परिवार सहित अन्य पर आरोप
13 अक्टूबर को न्यायाधीश विशाल गोगने ने ही आईआरसीटीसी मामले में लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और कई अन्य लोगों के खिलाफ आपराधिक आरोप तय किए थे।
लालू प्रसाद यावद के समय हुआ था IRCTC घोटाला
यह मामला यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान हुआ था, जब लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री थे। यह घोटाला रेलवे के होटलों के टेंडर आवंटित करने में कथित अनियमितताओं से संबंधित है।
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में पेपर लीक मामले को लेकर भगवंत मान सरकार और आम आदमी पार्टी पर हमला किया है। उन्होंने कहा…
ग्वालियर: सिंधिया राजघराने में संपत्ति विवाद वर्षों पुराना है। रॉयल फैमिली की संपत्ति का बंटवारा होना है। संपत्ति का बंटवारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके तीनों बुआओं के बीच होनी है।…
चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और देश के कई अन्य राज्यों के हजारों किसान मंगलवार को दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसान राजधानी में आयोजित होने वाली 'किसान महापंचायत' में…
ग्रेटर नोएडा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल…
नई दिल्ली, भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल…