Select Date:

आयरलैंड ने निकाली अफगानी 'शेरों' की हवा, पहलो T20 में 38 रन से चटाई धूल

Updated on 16-03-2024 01:25 PM
शारजाह: अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच बीते 15 मार्च यानी शुक्रवार को शारजाह क्रिकेट ग्राउंड में 3 मैच की टी20 सीरीज का पहला टी20 मुकाबला खेला गया। इस मैच में मेहमान टीम आयरलैंड ने अफगानिस्तान को 38 रन से धूल चटा दी। आयरिश गेंदबाजों के सामने अफगान टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह से फ्लॉप हो गई और वह 38 रन से मैच हार गए। आखिर मैच में क्या-क्या हुआ, आइये जानते हैं।

आयरलैंड ने अफगानिस्तान को दिया 150 रन का टारगेट

अफगानिस्तान टीम के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 149 रन बोर्ड पर लगा दिए। आयरिश टीम की तरफ से सर्वाधिक 56 रन हैरी टेक्टर ने बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 2 छक्के भी उड़ाए। हैरी अंत तक नाबाद भी रहे।

अफगानिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा 3 विकेट राशिद खान ने लिए। 2 विकेट नांगेयलिया खारोटे को भी मिले जबकि 1 विकेट अजमतुल्लाह उमरजई ने भी झटका।

111 रन पर ढेर हुए अफगानी

150 रन के टारगेट का पीछा करते हुए अफगानिस्तान टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह से फैल हो गई। वह पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाए और उससे पहले ही ढेर हो गए। अफगानिस्तान 18.4 ओवर में 111 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और 38 रन से मैच हार गई। अफगानिस्तान की तरफ से मोहम्मद इशाक ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए। वहीं मोहम्मद नाबी भी 25 रन बनाकर आउट हो गए। अफगान टीम का टॉप ऑर्डर समेत मिडिल ऑर्डर भी फ्लॉप हो गया।

आयरलैंड की तरफ से बेंजामिन वाइट ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए। जोशुआ लिटिल के हाथ भी 3 सफलता लगी। वहीं मार्क अडायर ने भी 1 विकेट अपने नाम किया। आयरलैंड के पास अब सीरीज में 1-0 की बढ़त है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.