लोहे के जिगर वाला खिलाड़ी... Umesh Yadav ने मचाया ऐसा कोहराम, जहीर खान की खास लिस्ट में एंट्री
Updated on
02-03-2023 07:59 PM
इंदौर: तेज गेंदबाज उमेश यादव और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने तीसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन भारत को वापसी दिलाते हुए गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 197 रन पर समेट दिया। ऑस्ट्रेलिया ने दिन की सकर्त शुरुआत करते हुए पहले घंटे में 16 ओवर में 30 रन जोड़े और इस दौरान कोई विकेट नहीं गंवाया। भारत ने हालांकि ऑस्ट्रेलिया के अंतिम छह विकेट सिर्फ 11 रन पर चटकाकर उसे 197 रन पर रोक दिया।
उमेश (12 रन पर तीन विकेट) और अश्विन (44 रन पर तीन विकेट) ने सुबह के सत्र में तीन-तीन विकेट चटकाए जबकि पहले दिन रविंद्र जडेजा (78 रन पर चार विकेट) ने चार विकेट हासिल किए थे। भारत कल पहली पारी में 109 रन ही बना सका था जिससे ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी के आधार पर 88 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की। इस दौरान उमेश ने एक खास रिकॉर्ड लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया। वह अपने देश में 100 या उससे अधिक विकेट लेने वाले 5वें भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।
उनसे अधिक कपिल देव (219), जवागल श्रीनाथ (108), जहीर खान (104) और ईशांत शर्मा (104) ही आगे हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने दिन की शुरुआत चार विकेट पर 156 रन से की। भारत को पहले घंटे में कोई विकेट नहीं लिया लेकिन मोहम्मद सिराज और जडेजा ने पीटर हैंड्सकॉम्ब (19) और कैमरन ग्रीन (21) को आसानी से रन नहीं बनाने दिए। भारत ने हैंड्सकॉम्ब को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया की पारी को सिमटने में अधिक समय नहीं लगा।
बेहद रक्षात्मक रवैये के साथ खेल रहे हैंड्सकॉम्ब ने अश्विन की गेंद पर शॉर्ट लेग पर श्रेयस अय्यर को कैच थमाया। अश्विन को दिन के अपने पहले ओवर के लिए लगभग एक घंटा इंतजार करना पड़ा लेकिन उन्होंने गेंद हाथ में आते ही अपना जलवा दिखाया। हैंड्सकॉम्ब को आउट करने के बाद उन्होंने एलेक्स कैरी (03) और नाथन लायन (05) को भी पवेलियन भेजा। उमेश ने इस बीच स्टंप्स को निशाना बनाया। उन्होंने अपने पहले ही ओवर में ग्रीन को पगबाधा किया और फिर लगातार ओवरों में मिशेल स्टार्क (01) और टॉड मर्फी (0) को बोल्ड किया।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…