अमेरिका जैसी परमाणु ताकत के करीब चीन? ड्रैगन के न्यूक्लियर जखीरे से घबराया वॉशिंगटन, टेंशन में ट्रंप
Updated on
24-02-2026 01:48 PM
जेनेवा: अमेरिका ने चीन अपने परमाणु हथियारों के जखीरे को बहुत ज्यादा मात्रा में बढ़ाने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही दावा किया है कि बीजिंग पर गुप्त रूप से परमाणु परीक्षण किए हैं। इसके साथ ही वॉशिंगटन ने बीजिंग से भविष्य में होने वाली हथियार नियंत्रण संधि में शामिल होने की अपील की। वॉशिंगटन ने कहा कि इस महीने की शुरुआत में अमेरिका और रूस से न्यू START संधि के खत्म होने से बेहतर समझौते की संभावना बनी है, जिसमें बीजिंग भी शामिल हो। अमेरिका के आर्म्स कंट्रोल और नॉनप्रोलिफरेशन के असिस्टेंट सेक्रेटरी ऑफ स्टेट क्रिस्टोफर येव ने जेनेवा में डिसआर्मामेंट पर सम्मेलन में बोलते हुए यह बात कही है।
सम्मेलन में बोलते हुए येव ने न्यू स्टार्ट संधि में कई बड़ी कमियां बताईं। उन्होंने कहा कि New START की शायद इसकी सबसे बड़ी कमी यह थी कि इसने चीन द्वारा पहले कभी नहीं किए गए, जानबूझकर, तेजी से और बिना देखे परमाणु हतियार बनाने का ध्यान नहीं रखा। उन्होंने कहा कि चीन ने अपने दावों के उलट, जानबूझकर और बिना किसी रोक-टोक के, बिना किसी पारदर्शिता या चीन के इरादे या आखिरी बिंदु के किसी भी संकेत के बिना अपने परमाणु हथियारों का जखीरा बहुत ज्यादा बढ़ाया है।
5 साल में अमेरिका की बराबरी करेगा चीन
येव ने चेतावनी दी कि बीजिंग अगले चार या पांच सालों में बराबरी पर पहुंच सकता है। साथ ही यह भी दावा किया कि चीन 2030 तक 1000 से ज्यादा न्यूक्लियर वॉरहेड के लिए काफी फिसाइल मटीरियल रखने की राह पर है। इसी कॉन्फ्रेंस में चीनी राजदूत शेन जियान ने कॉन्फ्रेंस में अमेरिकी आरोपों को पर सख्त ऐतराज जताया। जियान ने कहा कि उनका देश कुछ देशों द्वारा अपनी न्यूक्लियर पॉलिसी को लगातार तोड़-मरोड़कर पेश करने और बदनाम करने का कड़ा विरोध करता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बीजिंग किसी भी देश के साथ न्यूक्लियर हथियारों की रेस में शामिल नहीं होगा।
क्या है New START संधि?
अमेरिका और रूस के बीच न्यू स्टार्ट ट्रीटी ने दोनों देशों को 1550 न्यूक्लियर वॉरहेड की तैनाती तक सीमित कर दिया था। बीती 5 फरवरी को यह संधि खत्म हो गई। इसके खत्म होने से दशकों में पहली बार ऐसा हुआ है, जब दुनिया के सबसे ज्यादा हथियार रखने वाले देशों के बीच न्यूक्लियर हथियारों की पोजीशनिंग को रोकने के लिए कोई संधि नहीं है। इससे हथियारों की नई रेस की चिंता बढ़ गई है।
अमेरिकी असिस्टेंट सेक्रेटरी येव ने संधि के खत्म का बचाव किया और कहा कि रूस के कथित उल्लंघनों को देखते हुए इसकी संख्या की सीमा अब जरूरी नहीं थी। उन्होंने दावा किया कि बीजिंग के अपने हथियारों का साइज बढ़ाने में मॉस्को ने मदद की थी। येव ने कहा कि संधि का खत्म होना एक अच्छे समय पर हुआ और इससे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक बेहतर समझौते के अपनी आखिरी लक्ष्य को पूरा करने का मौका मिलेगा।
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…