Select Date:

धनुष और मृणाल ठाकुर में चल रही इश्‍क की गुटर गु? 'दो दीवाने सहर में' के ऐलान के बाद चर्चा में 'लाल दिल'

Updated on 24-11-2025 02:42 PM
ऐश्‍वर्या रजनीकांत से अलगाव के तीन साल बाद धनुष और मृणाल ठाकुर के बीच इश्‍क की अफवाहों ने एक बार फिर जोर पकड़ा है। धनुष और ऐश्‍वर्या ने साल 2022 में अलग होने की घोषणा की थी, जबकि बीते साल 2024 में दोनों ने कानूनी रूप से तलाक ले लिया। इसी बीच धनुष का नाम साउथ और बॉलीवुड फिल्‍मों की हसीना मृणाल ठाकुर से जुड़ने लगा। अब एक बार फिर दोनों के बीच इश्‍क के गुटर गु की चर्चा है। माजरा फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की नई रोमांटिक ड्रामा ‘दो दीवाने सहर में’ से जुड़ा है, जिसमें मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी लीड रोल में हैं।

बीते 21 नवंबर को मेकर्स ने ‘दो दीवाने सहर में’ की आध‍िकारिक घोषणा करते हुए फर्स्‍ट लुक पोस्‍टर रिलीज किया। सोशल मीडिया पर कई सेलेब्‍स ने इस पोस्‍अ पर प्रतिक्रिया दी। लेकिन हर किसी की नजर धनुष के कॉमेंट पर पड़ी, जो इन दिनों कृति सेनन के साथ अपनी फिल्‍म 'तेरे इश्‍क में' को लेकर भी चर्चा में है। धनुष ने फर्स्‍ट लुक पोस्‍टर वीडियो पर रिएक्ट किया। दिलचस्‍प बात यह कि लगे हाथ मृणाल ठाकुर ने भी उस पर कॉमेंट किया।

‘दो दीवाने सहर में’ की रिलीज डेट

मृणाल ठाकुर, सिद्धांत चतुर्वेदी और मेकर्स, तीनों ने ‘दो दीवाने सहर में’ का टाइटल रिवील टीजर रिलीज़ किया। वीडियो में उनके कैरेक्टर्स को खूबसूरत एनिमेशन के जरिए दिखाया गया है। साथ ही बैकग्राउंड में दिल को छू लेने वाला, नॉस्टैल्जिक मेलोडी भी है। फिल्म की घोषणा करते हुए, मेकर्स ने लिखा, 'दो दिल, एक सहर, और एक पूरी तरह से परफेक्ट प्रेम कहानी! इस वैलेंटाइन डे, इश्क से इश्क हो जाएगा!' यह फिल्‍म 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

धनुष ने किया कॉमेंट तो मृणाल ने बनाया लाल दिल

इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर होने के कुछ देर बाद ही धनुष ने इस पर कॉमेंट में लिखा, 'देखने और सुनने में अच्छा लग रहा है।' लगे हाथ मृणाल ठाकुर ने भी एक्‍टर को जवाब देते हुए एक लाल दिल और सूरजमुखी वाला इमोजी पोस्‍ट किया। सिद्धांत ने भी इस पर एक दिल और हाथ जोड़ने वाले इमोजी के साथ रिएक्ट किया।

'सन ऑफ सरदार 2' का प्रीमियर, 'तेरे इश्क में' की रैपअप पार्टी

इस कॉमेंटबाजी के बाद से ही सोशल मीडिया पर यह चर्चा फिर से चल रही है कि धनुष और मृणाल ठाकुर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वैसे, दानों की डेटिंग की अफवाहें इस साल अगस्त में भी इसी तरह उड़ी थीं, जब दोनों एक्टर्स के बीच फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' के प्रीमियर पर प्‍यारी केमेस्‍ट्री देखने को मिली थी। यही नहीं, इससे पहले धनुष की फिल्म 'तेरे इश्क में' की रैपअप पार्टी में भी मृणाल ठाकुर नजर आई थीं।

मृणाल ठाकुर ने धनुष की बहनों को इंस्‍टाग्राम पर किया फॉलो

फैंस के बीच यह चर्चा सिर्फ दोनों के एक-दूसरे के इवेंट में मौजूदगी से ही नहीं है। मृणाल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर धनुष की बहनों को भी फॉलो किया, जिसने इन अटकलों को और हवा दे दी। हालांकि दोनों एक्टर्स ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अभी तक कोई सार्वजनिक टिप्‍पणी नहीं की है।

'दो दीवाने सहर में' के बारे में

जी स्टूडियोज और भंसाली प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही यह फिल्‍म 'दो दीवाने सहर में' एक रोमांटिक ड्रामा है। इस फिल्म को 'मॉम' फेम रवि उदयवार डायरेक्ट कर रहे हैं, जो अपनी दिल छू लेने वाली फिल्‍ममेकिंग के लिए जाने जाते हैं। इस प्रोजेक्ट को संजय लीला भंसाली, प्रेरणा सिंह, उमेश कुमार बंसल और भारत कुमार रंगा ने रवि उदयवार फिल्म्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म 20 फरवरी 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
 18 July 2026
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
 18 July 2026
क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने अजय देवगन की 'धमाल 4' और आलिया भट्ट…
 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
Advt.