Select Date:

डोनाल्ड ट्रंप का बातचीत का दावा सफेद झूठ? युद्ध रोकने के लिए ईरान ने रख दीं 6 बड़ी शर्तें, अमेरिका घुटने टेकने पर होगा मजबूर?

Updated on 24-03-2026 01:08 PM
तेहरान: डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को बड़ा ऐलान करते हुए ईरान के ऊर्जा ढांचे पर 5 दिन तक हमले न करने की घोषणा कर दी। ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के साथ युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत चल रही है और कहा कि इसमें एक बेहद सम्मानित ईरानी आधिकारी इसमें शामिल थे। लेकिन ईरान ने कहा है कि उसकी अमेरिका के साथ कोई सीधी बातचीत नहीं हुई है। इतना ही नहीं ईरान ने युद्ध खत्म करने के लिए अमेरिका के सामने शर्तों की लिस्ट रख दी है।

ईरान ने मांगा नुकसान का मुआवजा

ईरान से सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सैन्य सलाहकार मोहसिन रजाई ने कहा, युद्ध तब तक जारी रहेगा, जब तक ईरान को हुए नुकसान की भरपाई नहीं हो जाती और उस पर लगे प्रतिबंध हटा नहीं दिए जाते। रजाई ने जोर देकर कहा कि ईरान चाहता है कि उसे अंतरराष्ट्रीय गारंटी दी जाए कि अमेरिका इस्लामिक गणराज्य के अंदरूनी मामलों में दखल नहीं देगा।
इस बीच ड्रॉप साइट ने एक ईरानी अधिकारी के हवाले से बताया है कि तेहरान ने अमेरिका के सामने युद्ध खत्म करने के लिए शर्तों की पूरी लिस्ट भेज दी गई है। अधिकारी ने बताया कि अभी कोई बातचीत नहीं हो रही है। ईरान की तरफ से बस अपनी शर्तें बताई गई हैं। उन्होंने बताया कि मध्यस्थों के जरिए यह संदेश भेजा गया है। अधिकारी ने बताया कि ये शर्तें शामिल हैं

ईरान की युद्ध खत्म करने के लिए शर्त

1- ईरान, लेबनान और इराक में एक साथ युद्धविराम हो। ईरान के खिलाफ दोबारा हमले न हो होने की गांरटी और क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को बंद करने की मांग की है।
2- अधिकारी ने बताया कि मिसाइल कार्यक्रम पर किसी बातचीत में कोई मोलभाव नहीं होगा। इजरायल का मुकाबला करने में इसकी रक्षात्मक प्रकृति को देखते हुए यह कार्यक्रम बिना किसी बदलाव के और युद्धविराम की स्थिति में और ज्यादा तेजी से जारी रहेगा।
3- ड्राप साइट ने ईरानी अधिकारी के हवाले से बताया कि अमेरिका द्वारा अंतरराष्ट्रीय कानूनों के उल्लंघन और परमाणु ठिकानों पर इजरायल के हमलों को देखते हुए ईरान एक नई परमाणु नीति बनाएगा। उन्होंने कहा कि संवर्धन गतिविधियां जारी रहेंगी।
4- भविष्य के किसी भी समझौते में अमेरिका और इजरायल के हमलों से हुए नुकसान के लिए ईरान मुआवजे की मांग करेगा। रजाई ने भी अपने बयान में इसी तरह की बात कही थी।
5- ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के लिए एक कानूनी ढांचा बनाए जाने की मांग रखी ह

ईरान ने ट्रंप के दावे को बताया झूठा

ईरान ने ट्रंप के साथ किसी भी बातचीत से इनकार किया है और कहा कि यह बयान बाजारों को स्थिर करने और उस दलदल से बाहर निकलने के लिए किया जा रहा है, जिसमें अमेरिका और इजरायल फंसे हुए हैं। ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबफ ने बताया कि ईरान के हमलावरों के लिए पूरी और याद रखने वाली सजा दिए जाने की मांग करत रहे हैं और सभी अधिकारी अपने सुप्रीम लीडर और लोगों के साथ मजबूती से खड़े हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
Advt.