Select Date:

क्या वाकई एम एस धोनी गुजरात के खिलाफ नहीं खेलेंगे आज? CSK के CEO ने दिया अपडेट

Updated on 31-03-2023 07:25 PM
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 16वें संस्करण के पहले मैच में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने हैं। मैच से पहले सीएसके के कप्तान एमएस धोनी के प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा नहीं लेने के मामले में सुर्खियां बटोरीं और माही के फैंस को निराश कर दिया था। हर कोई यह जानने को उत्सुक नजर आ रहा है कि गुजरात के खिलाफ ओपनिंग मैच में धोनी खेलेंगे या नहीं? तो जवाब मिल गया है।
दरअसल, धोनी को नीकैप पहने देखा गया था और यह भी समझा गया था कि वह आईपीएल 2023 के शुरुआती मुकाबले में चूक जाएंगे, लेकिन सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथन ने पुष्टि की है कि कप्तान निश्चित रूप से मैदान में उतरेंगे और वह वह 100 फीसदी फिट हैं। उन्होंने कहा- जहां तक मुझे पता है धोनी 100 प्रतिशत खेल रहे हैं। मैं किसी अन्य के बारे में नहीं जानता।

इस बीच सीएसके को एक और चोट के साथ झटका लगा, क्योंकि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी पूरे सीजन से बाहर हो गए। उनकी जगह टीम में आकाश सिंह को शामिल किया गया है। इसके अलावा महेश तीक्ष्णा और मथीशा पथिराना भी पहले तीन मैचों के लिए सीएसके के लिए उपलब्ध नहीं हैं। दूसरी ओर, गुजरात को शुरुआती गेम में डेविड मिलर की कमी खलेगी। सीएसके के लिए बेन स्टोक्स एक विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में खेलने के लिए तैयार हैं और शुरुआती मैचों में बॉलिंग नहीं करेंगे।
इस बीच अहमदाबाद में मौसम को लेकर भी चिंताएं हैं। यह देखना होगा कि मैच के दिन बारिश होती है या नहीं। ओपनिंग सेरिमनी शाम 6 बजे से है, जिसमें रश्मिका मंदाना, अरिजीत सिंह और तमन्नाह भाटिया परफॉर्म करेंगी।

संभावित टीमें
गुजरात टाइटंस: रिद्धिमान साहा/केएस भरत (विकेटकीपर), शुभमन गिल, केन विलियमसन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), मैथ्यू वेड, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अल्जारी जोसेफ/ओडियन स्मिथ, मोहम्मद शमी, आर साई किशोर

चेन्नई सुपर किंग्स: रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉन्वे, मोइन अली, बेन स्टोक्स, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, ड्वेन प्रिटोरियस, शिवम दुबे, दीपक चाहर, सिमरजीत सिंह


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.