क्या वाकई हो गई है नायरा बनर्जी की निशांत मलखानी से शादी? 'पिशाचिनी' एक्ट्रेस ने किया खुलासा
Updated on
08-05-2023 08:07 PM
'पिशाचिनी' और 'दिव्य दृष्टि' में नजर आ चुकीं नायरा बनर्जी अब रियल खतरों से जूझती हुई दिखाई देंगी। वह रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' में नजर आएंगी। मगर इसके पहले वो अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियां बटोर रही थीं। उनके बारे में हाल ही में खबर आई थी कि उन्होंने शादी कर ली है। निशांत मलखानी के साथ छोरी-छिपे उन्होंने ब्याह कर लिया है। अब इस पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया है। आइए बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।
नायरा बनर्जी से 'ईटाइम्स' ने खास बातचीत की। उन्होंने कहा है, 'नहीं मेरी शादी नहीं हुई है। कुछ फैन्स हैं जो ये जानना चाहते थे कि हमारी लाइफ में क्या हो रहा है और कई बार इस तरह की अफवाह उड़ने लग जाती है। मैं और निशांत सिर्फ एक अच्छे दोस्त हैं। मैं उन्हें तब से जानती हूं जब हम दोनों ने साथ में फिल्में की थी। वो भी बहुत सालों पहले। मैंने इस बारे में पहले भी साफ किया था कि हमारा रिश्ता कैसा है।'
नायरा बनर्जी और उनकी शादी
जब नायार बनर्जी से शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'पर्सनल लाइफ में शादी एक बड़ा इवेंट है। जब मैं शादी करने का प्लान करूंगी तो इस बारे में ऐलान करूंदी। मेरा इस साल ऐसा करने का कोई इरादा नहीं है और मुझे नहीं पता कि अगले साल कब होगी। मैं जीवन के किसी पड़ाव पर शादी करना चाहती हूं। मुझे एक ऐसा लड़का चाहिए जो कि मेंटली, इमोशनली और स्प्रिचुअली, सभी तरीकों से मेरे से जुड़ा हो। वो समझदार हो। उसके अंदर इनसिक्योरिटीज न हो।'
खतरों के खिलाड़ी में नायरा बनर्जी
'खतरों के खिलाड़ी सीजन 13' में नजर आने वाली नायरा बनर्जी ने कहा है कि उन्होंने बीते सालों में जो कुछ भी सीखा है, उन सभी स्किल्स का इस्तेमाल करने के लिए एक्साइटेड हैं। हालांकि वह नर्वस भी हैं लेकिन वह अपना बेस्ट देंगी। बता दें कि इस शो में वह शिव ठाकरे, ऐश्वर्या शर्मा, डेजी शाह, रोहित रॉय समेत अन्य से भिड़ती दिखाई देंगी।
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…