क्या राहुल गांधी एक स्मार्ट इन्वेस्टर हैं? जानिए कहां लगाया पैसा, कितना कमाया
Updated on
04-04-2024 03:54 PM
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी केरल के वायनाड से एक बार फिर चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। चुनावी हलफनामे के मुताबिक राहुल गांधी की पास कुल चल संपत्ति 9,24,59,264 रुपये की है। वहीं उनके पास कुल अचल संपत्ति करीब 11,14,02,598 रुपये की है। इस तरह से उनके पास कुल संपत्ति 20,38,61,862 रुपये की है। उनके पास 55,000 रुपये कैश है। इसके साथ ही उन्होंने शेयर मार्केट में भी निवेश किया है। लिस्टेड कंपनियों में उनके निवेश की वैल्यू करीब 4.3 करोड़ रुपये है। उनके पास म्यूचुअल फंड्स में 3.81 करोड़ रुपये का डिपॉजिट है जबकि उनके बैंक अकाउंट में 26.25 लाख रुपये हैं। साल 2022-23 में राहुल गांधी की कुल कमाई 1.02 करोड़ रुपये रही। इसमें वायनाड से सांसद के तौर पर मिली सैलरी, बैंक में जमा पैसों पर मिला इंटरेस्ट, डिविडेंड्स, बॉन्ड्स और रॉयल्टी शामिल है। उनके पास 11.15 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति भी है। इनमें कमर्शियल बिल्डिंग्स, एग्रीकल्चर और नॉन-एग्रीकल्चर लैंड भी शामिल है।
चुनावी हलफनामे के मुताबिक राहुल गांधी के पास 15.2 करोड़ रुपये के गोल्ड बॉन्ड्स हैं। उन्होंने इंश्योरेंस पॉलिसीज, नेशनल सेविंग्स स्कीम्स और पोस्टल सेविंग्स में भी 61.52 लाख रुपये निवेश किए हैं। राहुल गांधी पर 49.7 लाख रुपये का कर्ज भी है। हलफनामे के मुताबिक राहुल गांधी ने टाइटन, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, नेस्ले, पिडिलाइट इंडस्ट्रीज, एल्किल अमीन्स केमिकल्स लिमिटेड, इन्फोसिस, एशियन पेंट्स, दीपक नाइट्रिक, एचयूएल, आईसीआईसीआई, इन्फो एज और दूसरी कई लिस्टेड कंपनियों में निवेश किया है। पिडिलाइट इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस और टाइटन में उनके निवेश की कीमत 30 लाख रुपये से अधिक है। इसी तरह हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक और एलटीआई माइंडट्री में उनके निवेश की कीमत 20 लाख रुपये से अधिक है। इन्फोसिस में उनके इनवेस्टमेंट की वैल्यू 14,21,580 रुपये और टीसीएस में 9,87,305 रुपये है।
किस कंपनी के सबसे ज्यादा शेयर
राहुल गांधी के पास सबसे ज्यादा 4068 शेयर सुप्राजित इंजीनियरिंग के हैं। उनके पास आईटीसी के 3000 से अधिक शेयर हैं जिनकी वैल्यू 12,96,276 रुपये है। जहां तक म्यूचुअल फंड्स का सवाल है तो राहुल गांधी का आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल रेग सेविंग्स-जी, पीपीएफएएस एफसीएफ डी-ग्रोथ, एचडीएफसी हाइब्रिड डेट फंड-जी और दूसरे फंड्स में 3.81 करोड़ रुपये का निवेश है। हलफनामे के मुताबिक कांग्रेस नेता के पास कोई गाड़ी नहीं है। वायनाड में राहुल गांधी का मुकाबला सीपीआई की नेता एनी राजा और बीजेपी के स्टेट प्रेजिडेंट के सुरेंद्रन से है। 2019 में राहुल गांधी इस सीट पर 4.31 लाख वोट से जीते थे। केरल में लोकसभा की 20 सीटों के लिए 26 अप्रैल को मतदान होना है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…