Rinku Singh सिंगल हैं या मिंगल? स्टार खिलाड़ी ने अपनी लव लाइफ को लेकर दिया बड़ा अपडेट
Updated on
19-06-2023 08:50 PM
नई दिल्ली: 2 बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन आईपीएल 2023 में काफी निराशाजनक रहा। टीम लगातार दूसरी बार प्लेऑफ में क्वालिफाइ करने से चूक गई। लेकिन केकेआर के लिए खेल रहे युवा और विस्फोटक मध्य क्रम के बल्लेबाज रिंकू सिंह छा गए। उनकी आतिशी बल्लेबाजी ने सबका दिल जीत लिया। रिंकू के लिए आईपीएल 2023 इतना शानदार रहा कि वह अब अगले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में डेब्यू करते हुए भी नजर आ सकते हैं। वहीं अब रिंकू ने अपनी लव लाइफ को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया है।
रिंकू सिंह ने अपनी लव लाइफ को लेकर किया बड़ा खुलासा
कोलकाता नाइटराइडर्स के खूंखार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने अपनी लव लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया है। सबके मन में एक ही सवाल चल रहा था कि रिंकू की कोई गर्लफ्रेंड है या नहीं। अब इस सवाल का जवाब खुद रिंकू ने ही दे दिया। रिंकू से जब एनडीटीवी न्यूज चैनल के एक शो पर उनकी लव लाइफ को लेकर सवाल किया गया, और उनसे पूछा गया कि क्या उनकी कोई गर्लफ्रेंड है? तो इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'नहीं, मैं सिंगल हूं'।
मालदीव में मनाई छुट्टियां आईपीएल 2023 का सीजन पूरा होने के बाद रिंकू सिंह छुट्टियां मानाने के लिए मालदीव गए थे। वहां से रिंकू ने अपनी कुछ हॉट तस्वीरें शेयर की थी, जिसको लेकर वह चर्चा में भी थे। रिंकू उन तस्वीरों में अपने सिक्स पैक एब्स दिखाते हुए नजर आ रहे थे।
पंकज त्रिपाठी से मिले रिंकू सिंह आपको बता दें कि 26 साल के रिंकू सिंह सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी तस्वीरें फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। ऐसे में रिंकू हाल ही में बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर पंकज त्रिपाठी से भी मिले थे, जिसकी तस्वीर उन्होंने खुद ट्विटर पर शेयर की है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…