क्या गाड़ियों की बिक्री में बढ़ रहा है सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर का रोल देखें क्या हैं आंकड़े
Updated on
12-03-2024 12:47 PM
नई दिल्ली: भारतीय पैसिंजर वाहन इंडस्ट्री ने 3.90 मिलियन गाड़ियों की बिक्री के साथ FY23 में ऐतिहासिक 27 फीसदी की बढ़ोतरी देखी। कोराना महामारी के बाद से यह लगातार बढ़ रहा है। इसमें सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर का अहम रोल रहा है। चूंकि इन्फ्लूएंसर्स की वजह से खरीदार शोरूम में कदम रखने से पहले गाड़ियों के बारे में बहुत कुछ जानते हैं, इसलिए ज्यादातर वाहन निर्माताओं को अपने प्रॉडक्ट के बारे में ज्यादा बताने और उनकी बिक्री में दिक्कत नहीं आती है। इन्फ्लूएंसर्स जो कंटेंट तैयार करते है, सोशल मीडिया की वजह से उसकी पहुंच पूरे देश में होती है। इससे किसी खास प्रॉडक्ट के बारे में लोगों के बीच पहले से ही जानकारी रहती है। इकॉनमिक टाइम्स के मुताबिक, Maruti Suzuki बड़े पैमाने पर ऐसे सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर का उपयोग कर रही है। खासकर पिछले कुछ वर्षों में, टारगेट कंस्यूमर्स और नए बाजारों में जागरूकता पैदा करने के इनका इस्तेमाल किया जा रहा है।
Maruti Suzuki के सीनियर एग्जिक्युटिव डायरेक्टर (मार्केटिंग और सेल्स) शशांक श्रीवास्तव का कहना है कि आज के समय में कार खरीदने से पहले एक खरीदार तमाम तरह के रिसर्च करते हैं। इन्फ्लूएंसर लोगों के निर्णय लेने की प्रक्रिया में ऑटो कंपनियों के लिए बहुत बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। क्योंकि उनकी पहचान एक निष्पक्ष बात करने वाले के रूप में होती है। पिछले कुछ वर्षों में, Maruti ने Grand Vitara और Jimny जैसे अपने कई प्रमुख प्रॉडक्ट लॉन्च में सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स का इस्तेमाल किया है।
इन्फ्लूएंसर्स की संख्या में 15 गुना की बढ़ोतरी
फॉक्सवैगन पैसेंजर कार्स इंडिया के ब्रैंड डायरेक्टर आशीष गुप्ता का कहना है कि इन्फ्लुएंसर की वजह से बिक्री पर अच्छा असर पड़ता है। इनकी पहुंच और विश्वसनीयता का लाभ उठाकर हमने वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी देखी है। इंडस्ट्री के सूत्रों का कहना है कि कोविड के बाद डिजिटल कंटेंट- इंस्टा रील्स/यूट्यूब के बजट में 10 गुना बढ़ोतरी हुई है। इसी समय, पिछले कुछ वर्षों में सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर की संख्या में भी 15 गुना की वृद्धि हुई है। एमजी मोटर इंडिया के डिप्टी एमडी गौरव गुप्ता का कहना है कि इन्फ्लूएंसर्स की स्टोरीटेलिंग बहुत मायने रखती है, जो वर्तमान और संभावित ग्राहकों के खरीद निर्णयों को आकार देती है।
लोगों का भरोसा ऐसे मजबूत होता है
GaadiFy के ऑटो इन्फ्लूएंसर गगन चौधरी का कहना है कि हम ग्राहकों को किसी प्रॉडक्ट के बारे में अधिक जानकारी देते हैं। जब खरीदार खुद एक वाहन के बारे में उन जानकारी से रूबरू होते हैं जिनके बारे में विडियो या रील में बात की जा रही है, तो उनका भरोसा मजबूत होता है। सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर फैसल खान का कहना है कि इन्फ्लूएंसर स्वतंत्र होते हैं और यहां तक कह सकते हैं कि किसी प्रॉडक्ट के बारे में क्या नेगेटिव बातें क्या हैं। ये कस्टमर के बीच अधिक प्रामाणिकता लाता है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…