शहबाज शरीफ की X पोस्ट क्या अमेरिका लिख रहा? ईरान संकट पर लिखा ड्राफ्ट संदेश, उड़ रहा मजाक
Updated on
08-04-2026 12:03 PM
इस्लामाबाद: अमेरिका और ईरान में तनाव के बीच खुद को चौधरी दिखाने की कोशिश कर रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की पोल खुल गई है। शहबाज शरीफ की एक ऑनलाइन पोस्ट सामने आई है, जिससे ईरान संकट में पाकिस्तान की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। यह हुआ शहबाज की X पर एक पोस्ट के बाद, जिसे तत्काल एडिट कर दिया गया। लेकिन इस एडिट ने लोगों को ध्यान तेजी से खींचा और अब इसे लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का मजाक उड़ रहा है।
शरीफ ने मंगलवार को ट्रंप के सीजफायर के ऐलान से पहले एक्स पर एक पोस्ट किया था। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने इसमें ट्रंप से ईरान पर अपनी हमले की समय सीमा बढ़ाने और कूटनीति को मौका देने की अपील की थी। शरीफ ने लिखा, कूटनीति को अपना रास्ता तय करने देने के लिए, मैं राष्ट्रपति ट्रंप से समय सीमा को दो सप्ताह के लिए बढ़ाने का विनम्र अनुरोध करता हूं। इसी पोस्ट में उन्होंने ईरान से होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने का आग्रह भी किया।
पोस्ट की एडिट हिस्ट्री ने खोली पोल
लेकिन जल्द ही यूजर्स का ध्यान पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की पोस्ट की एडिट हिस्टी पर चला गया, जिससे पता लगता है कि उनकी इस पोस्ट को किसी दूसरे ने तैयार किया है। इस पोस्ट में अमेरिका की अहम हस्तियों को टैग किया गया था, जिसमें राष्ट्रपति ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, मध्य पूर्व के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और विदेश मंत्री मार्को रुबियो शामिल थे।
दिलचस्प बात है कि शहबाज शरीफ की पोस्ट के पहले के वर्जन का जो स्क्रीनशॉट शेयर किया जा रहा है, उस पर लिखा है- 'ड्राफ्ट- पाकिस्तान के पीएम का एक्स पर मैसेज'। मैसेज की एडिट हिस्ट्री के बाद यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि क्या यह संदेश को पहले से लिखकर भेजा गया था।
क्या ट्रंप की टीम ने भेजा संदेश?
लोगों ने सवाल उठाया है कि क्या पाकिस्तान का कूटनीतिक संदेश बाहर से भेजा जा रहा है। कुछ यूजर्स ने कहा है कि पोस्ट के पहले ‘Draft : Pakistan’s PM message on X’ देखकर ऐसा लगता है कि पाकिस्तान पीएम की टीम की तरफ से नहीं, बल्कि बाहर से आया ड्राफ्टेड मैसेज लग रहा है। क्योंकि किसी देश के PM की टीम ड्राफ्ट मैसेज में अपने देश का नाम नहीं लिखेगी। वह सीधे ड्राफ्ट: पीएम का संदेश' लिख सकती है।
कई यूजर सवाल उठा रहे हैं कि क्या ये मैसेज ट्रंप की टीम की तरफ से भेजा गया। एक्स पर एक पोस्ट में दावा किया गया कि ऐसा लगता है कि शरीफ वाइट हाउस के निर्देश हटाना भूल गए। एक अन्य यूजर ने इससे भी आगे बढ़कर यह आरोप लगा दिया कि डोनाल्ड ट्रंप पाकिस्तान को कंट्रोल कर रहे हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर चल रहे इन दावों की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…