क्या Virat Kohli और Rohit Sharma के बीच चलता है पंगा? चेतन शर्मा ने स्टिंग में बता दी सच्चाई!
Updated on
15-02-2023 07:39 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) । दोनों भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े बल्लेबाजों में शामिल हैं। लेकिन दोनों के वापसी विवाद की खबरें आती रहती हैं। कहा जाता है कि दोनों एक दूसरे को पसंद नहीं करते हैं। यह भारतीय क्रिकेट के सबसे ज्यादा चर्चित मुद्दों में एक है। जब विराट कोहली को कप्तानी से हराया गया तो रोहित शर्मा को कप्तानी मिली। उसके बाद यह हवा और भी तेज हो गई।
चेतन शर्मा ने बताई सच्चाई
चेतन शर्मा ने जी मीडिया के कथित स्टिंग ऑपरेशन में विराट कोहली और रोहित शर्मा के रिश्तों को भी लेकर दावा किया है। चेतन शर्मा ने इसमें कहा कि इगो का टकराव है लेकिन एक-दूसरे से विवाद या मतभेद नहीं है। उनके अनुसार विराट और रोहित अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की तरह है। दोनों सुपरस्टार। चेतन ने आगे कहा कि दोनों ने हमेशा एक-दूसरे का साथ दिया और दरार की ये सारी बातें मीडिया में लगाए गए कयास हैं।
उनका कहना है कि जब टीम से जुड़े कोई बड़े फैसले लेने होते थे तो विराट कोहली और रोहित शर्मा में इगो का टकराव होता था। जब विराट कोहली टीम इंडिया के कप्तान थे तो रोहित उस समय वनडे और टी20 में उपकप्तानी करते थे।
टी20 वर्ल्ड कप के बाद हटाए गए थे चेतन शर्मा
भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में 10 विकेट की करारी हार मिली थी। उसके बाद चेतन शर्मा को मुख्य चयनकर्ता पद से हटा दिया गया था। लेकिन पिछले महीने की शुरुआत में उन्हें एक बार फिर से यह पद दे दिया गया। 57 साल के चेतन शर्मा को दिसंबर 2020 में टीम इंडिया की चयन समिति का अध्यक्ष बनाया गया था।
1984 से 1994 के बीच चेतन शर्मा टीम इंडिया का हिस्सा थे। इस दौरान उन्होंने 23 टेस्ट में 65 वनडे खेले। उनके नाम वनडे में 67 विकेट पर 456 रन हैं। इसमें 101 रनों की नाबाद पारी भी शामिल है। टेस्ट में भी उन्होंने 61 विकेट लिये हैं।
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…