कोई खुशखबरी तो नहीं? सिद्धिविनायक की शरण में पहुंचे विक्की-कटरीना, फैंस के मन में फूट रहे लड्डू
Updated on
06-01-2023 10:44 PM
बी- टाउन के फेमस कपल विक्की कौशल और कटरीना कैफ इन दिनों एक- दूजे संग काफी वक्त बिताते रहे हैं। शादी के बाद यह जोड़ी अक्सर अपने बिजी शेड्यूल से समय निकाल कर परिवार संग इंजॉय करती नजर आती है। हाल ही में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए यह लव बर्ड्स रणथंभौर गए थे। अब साल की शुभ शुरुआत के लिए यह मुंबई के श्री सिद्धीविनायक मंदिर में दर्शन करने पहुंचे हैं। विक्की और कटरीना ने गणपति पूजा कर अपने नए साल का शानदार आगाज किया है। इनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में विक्की और कटरीना के अलावा विक्की की मां वीना कौशल भी नजर आ रही हैं।
श्री सिद्धिविनायक मंदिर में लगी लंबी कतार
वायरल हो रही तस्वीरों में विक्की और कटरीना साधारण कपड़ो में कतार में खड़े होकर गणपति बप्पा के दर्शन करते दिखे। इनके पीछे भक्तों की एक लंबी लाइन अपनी बारी का इंतजार करती नजर आ रही है। विक्की और कटरीना के श्री सिद्धिविनायक मंदिर की तस्वीरों ने फैंस का दिल जीत लिया। कहा जा रहा है कि खुद को 'दिल से हिंदुस्तानी' कहने वाली कटरीना को विक्की के साथ ने मन से हिंदुस्तानी बना दिया है।
फैंस का रिएक्शन
विक्की कौशल और कटरीना कैफ के मंदिर की तस्वीरों को देख फैंस उनकी सादगी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वहीं कुछ फैंस को गणपति दर्शन का कुछ और ही मतलब समझ आया। इन तस्वीरों पर एक यूजर ने लिखा, 'सासू मां के साथ मंदिर में कटरीना, कहीं कोई खुशखबरी तो नहीं है?' वहीं एक यूजर ने अपने फेवरेट कपल को प्यार दिखाते हुए लिखा, 'गणपति बप्पा मेरी फेवरेट जोड़ी को हमेशा खुश रखें।'
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्मों को किसी स्टारपावर की जरूर…