क्या वाकई रूपाली गांगुली और सुधांशु पांडे में है दुश्मनी? अनुपमा बोली- 10 बर्तन साथ रहेंगे तो खटकेंगे ही
Updated on
20-04-2023 09:36 PM
रूपाली गांगुली और सुधांशु पांडे इन दिनों राजन शाही के टॉप रेटेड शो 'अनुपमा' में नजर आ रहे हैं। पिछले दो-ढाई साल से ये डेली सोप टीवी की दुनिया पर राज कर रहा है। इससे तमाम तरह की खबरें भी सामने आती रहती हैं। कभी किसी की लड़ाई तो कभी किसी के शो छोड़ने की। फिलहाल तो इस शो को किसी ने अलविदा नहीं कहा है, लेकिन इसके लीड एक्टर्स के बीच कोल्ड वॉर की अफवाह मीडिया में तैरती रहती है। जिस पर अब रूपाली गांगुली और सुधांशु दोनों ने चुप्पी तोड़ी है।
'ईटाइम्स' से बातचीत के दौरान सुधांशु बांते पांडे ने रूपाली गांगुली के साथ ऑफ स्क्रीन राइवलरी पर बात की। कहा, 'जब दर्शक किसी दूसरे माध्यम से ऐसी चीजें सुनते हैं तो वो इन बातों को गम्भीरता से ले लेते हैं और भरोसा करने लग जाते हैं। इसलिए जब हमारे तालमेल के बारे में पूछा जाता है तो मैं हमेशा लोगों को यही बोलता हूं कि हमारे सेट पर आइए और देखिए कि हम साथ में काम कैसे करते हैं। अगर आप साथ काम करते हैं तो म्यूच्युल रिस्पेक्ट बेहद जरूरी होती है। घंटों-घंटों तक सेट पर काम करने के बाद ये काम करने की जगह नहीं रह जाती। ये आपका दूसरा घर बना जाता है।'
रूपाली गांगुली ने कही ये बात
वहीं, रूपाली गांगुली ने भी इसी बारे में कहा, जब आप 12-14 घंटे काम करते हैं रोजाना तो आप एक परिवार बन जाते हैं। और जब आप एक परिवार का हिस्सा होते हैं तो आपके बीच अंतर आना और लड़ाई होना नैचुरल होता है। 10 बर्तन साथ में रहेंगे तो खटकेंगे ही। हम एक-दूसरे से बहुत लड़ते हैं। लेकिन सच कहूं तो उसके 3 दिन बाद ही हम साथ बैठकर चिल करते हैं। ये ऐसा इसलिए क्योंकि हम दोनों ही अलग-अलग स्ट्रॉन्ग पर्सनालिटी है। हम कोई बेस्ट फ्रेंड्स नहीं हैं लेकिन एक एक्टर के नाते काफी इज्जत है और मुझे उनके साथ सीन्स करना अच्छा लगता है।'
राजन शाही ने की दोनों की तारीफ
इसके अलावा राजन शाही ने भी सुधांशु और रूपाली की तारीफ की। उन्होंने कहा, 'ये मेरे दो अनमोल रत्न हैं। जब मैं अनुपमा बना रहा था तो मैंने अनुपमा के लिए रूपाली और वनराज के लिए सुधांशु को ही बुलाया था। मैं एकदम श्योर था कि ये दोनों किरदार ये निभा सकते हैं और वैसा ही हुआ। इन दोनों की सही समय पर कास्टिंग से धमाल मच गया।'
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…