ये क्रिकेट है या कुछ और... रिकॉर्ड जीत के बाद सैम करन ने जो कहा वह सबको सुनना चाहिए
Updated on
27-04-2024 12:13 PM
कोलकाता: इंडियन प्रीमियर लीग में पंजाब किंग्स की टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स को उसके घर में रिकॉर्ड रन चेज करते हुए हरा दिया। मैच में केकेआर ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 261 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में पंजाब किंग्स ने जॉनी बेयरस्टो की तूफानी शतकीय पारी से 8 गेंद रहते ही 262 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।
केकेआर पर मिली इस जीत से पंजाब के लिए कप्तानी करने वाले सैम करन भी काफी हैरान हैं। सैम करन जीत से खुश भी हैं और चिंता भी हो रही है। उन्होंने मैच के बाद क्रिकेट की तुलना बेसबॉल से की। करन ने कहा कि क्रिकेट बेसबॉल में तब्दील हो रहा है। करन ने मैच के बाद कहा, 'बहुत सुखद। बहुत महत्वपूर्ण जीत, क्रिकेट बेसबॉल में बदल गया है, है ना? हम दो अंकों से खुश हैं।' उन्होंने कहा, 'बतौर टीम हमारे कुछ हफ्ते मुश्किल रहे। स्कोर को भूल जाइए, हम इस जीत के हकदार थे।'
8 गेंद रहते ही पंजाब किंग्स ने हासिल की जीत
पंजाब किंग्स और केकेआर के बीच खेला गया यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा। मैच में सैम करन ने टॉस जीतने के बाद केकेआर को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था। केकेआर के लिए फिल साल्ट और सुनील नरेन ने ऐसी शुरुआत की जिसे देख सैम करन के चेहरे की हवाई उड़ गई। फिल साल्ट 75 और सुनील नरेन ने धमाकेदार 71 रनों की पारी खेली। इन दोनों के इस दमदार खेल से ही केकेआर की टीम निर्धारित 20 ओवर के खेल 261 रन का स्कोर खड़ा किया।
हालांकि पंजाब किंग्स के सामने यह स्कोर बौना साबित हुआ। पंजाब की पारी में जॉनी बेयरस्टो ने बेहतरीन शतकीय पारी खेली। इसके अलावा प्रभसिमरन सिंह और शशांक सिंह ने भी तेज तर्रार बैटिंग करते हुए टीम आसानी से 262 रनों के लक्ष्य तक पहुंचा दिया।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…