Select Date:

ईशा अंबानी, वनिशा मित्तल, ब्राह्मणी रेड्डी, विक्रम चटवाल, आदिल साजन... भारत की दस सबसे महंगी शादियां

Updated on 12-07-2024 02:38 PM
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की आज शादी हो रही है। इसे अब तक की सबसे महंगी शादी माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पर 3,000 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान है। इस शादी के लिए दुनियाभर से कई हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। अंबानी परिवार ने मेहमानों को लाने-ले-जाने के लिए तीन फाल्कन 2000 विमान भी किराये पर लिए हैं। मार्च में जामनगर में हुए प्री-वेडिंग समारोह में भी बिल गेट्स और मार्क जकरबर्ग समेत कई दिग्गजों ने हिस्सा लिया था। यहां हम आपको देश की दस सबसे महंगी शादियों के बारे में बता रहे हैं...

​ईशा अंबानी-आनंद पीरामल

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी दिसंबर 2018 में आनंद पीरामल के साथ हुई थी। यह शादी मुंबई में अंबानी परिवार के निवास एंटीलिया में हुई थी जबकि प्री-वेडिंग समारोह उदयपुर में हुआ था। इसमें हिलेरी क्लिंटन, बेयोंस, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने हिस्सा लिया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस शादी में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक खर्च आया था।

​सुब्रत रॉय के बच्चों की शादी

सहारा ग्रुप के दिवंगत प्रमुख सुब्रत रॉय के बेटों सुशांतो और सीमांतो रॉय की शादी फरवरी 2004 में हुई थी। लखनऊ में सहारा शहर में हुई इस शादी में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी समेत कई दिग्गज हस्तियों ने हिस्सा लिया था। इसे देश की सबसे महंगी शादियों में शुमार किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शादी में करीब 1,000 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।

​ब्राह्मणी रेड्डी और राजीव रेड्डी

माइनिंग टाइकून जी जनार्दन रेड्डी की इकलौती बेटी ब्राह्मणी रेड्डी और राजीव रेड्डी की शादी नंवबर 2016 में हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पांच दिन तक चली इस शादी में करीब 800 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। बेंगलूरु के पैलेस ग्राउंड्स में हुई इस शादी में ब्राजीली डांसर्स ने परफॉर्म किया था और मेहमानों को सोने-चांदी के बर्तनों में खाना खिलाया गया था।

​सृष्टि मित्तल और गुलराज बहल

स्टील टायकून लक्ष्मी मित्तल की भतीजी सृष्टि मित्तल और गुलराज बहल की शादी दिसंबर 2013 में स्पेन के शहर बार्सिलोना में हुई थी। इसमें कैप्टन अमरिंदर सिंह, सचिन पायलट, कुमार मंगलम बिड़ला, सुनील मित्तल, अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्य राय बच्चन ने भी हिस्सा लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शादी पर 500 करोड़ रुपये का खर्च आया था।

वनिशा मित्तल और अमित भाटिया

स्टील टाइकून लक्ष्मी मित्तल की बेटी वनिशा मित्तल और अमित भाटिया की शादी जून 2004 को हुई थी। सगाई की रस्म फ्रांस की राजधानी पेरिस के Palace of Versailles में हुई थी जबकि शादी पेरिस के करीब ऐतिहासिक Chateau Veaux le Vicomte में हुई। इसमें अभिनेत्री काइली मिनोग ने भी परफॉर्म किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शादी पर 550 करोड़ रुपये का खर्च आया था।

​ललित तंवर और योगिता जौनपुरिया

ललित तंवर और योगिता जौनपुरिया की शादी मार्च 2011 में दिल्ली में ललित के फार्म हाउस में हुई थी। इसमें राहुल गांधी, गुलजार, कपिल देव, सचिन तेंदुलकर और सुनील भारती मित्तल जैसी हस्तियों ने हिस्सा लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें अभिनेत्री नेहा धूपिया ने परफॉर्म किया था और इसमें कुल 500 करोड़ रुपये का खर्च आया था।

​सोनम वासवानी और नवीन फबियानी

वासवानी ग्रुप की वारिस सोनम वासवानी और नवीन फबियानी की शादी जून 2017 में वियना के मशहूर Belvedere Palace में हुई थी। इसमें नताशा पूनावाला, नीतू और ऋषि कपूर, कणिका कपूर, ब्रूनो मार्स और सुखबीर ने हिस्सा लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शादी में 210 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।

आदिल साजन और सना खान

डेन्यूब ग्रुप के वारिस आदिल साजन और सना खान की शादी अप्रैल 2017 में दुबई के बुर्ज अर अरब में हुई थी। इसमें अभिनेत्री सुष्मिता सेन, शिल्पा शेट्टी, गौतम सिंघानिया और अमिताभ बच्चन ने हिस्सा लिया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस शादी पर 100 करोड़ रुपये का खर्च आया था।

​विक्रम चटवाल और प्रिया सचदेव

विक्रम चटवाल और प्रिया सचदेव की शादी फरवरी 2006 में उदयपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुई थी। दिल्ली, मुंबई और उदयपुर में 10 दिनों तक चले शादी समारोह में 126 देशों के 600 मेहमानों को इनवाइट किया गया था। इसमें बिल क्लिंटन, नाओमी कैंपबेल और शाहरुख खान समेत कई दिग्गज हस्तियों ने हिस्सा लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शादी में करीब 100 करोड़ रुपये का खर्च आया था।

​संजय हिंदूजा और अनु महतानी

बिजनसमैन संजय हिंदूजा और अनु महतानी की शादी फरवरी 2015 में हुई थी। उदयपुर में सात दिन तक चली इस शादी में करीब 140 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। इसमें पेरिस हिल्टन, सलमान खान, मुकेश अंबानी, जेनिफर लोपेज और टोनी ब्लेयर ने हिस्सा लिया था। मेहमानों को उदयपुर लाने के लिए 200 से ज्यादा चार्टर्ड विमानों को हायर किया गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
 31 July 2026
नई दिल्ली: जिंदगी में जब सब कुछ खत्म होता नजर आता है, तब कभी-कभी वहीं से एक नई और शानदार शुरुआत का रास्ता भी निकलता है। उत्तर प्रदेश के रामपुर…
 31 July 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
Advt.