ईशा अंबानी की कंपनी घंटे भर में करेगी सामान की डिलीवरी, इन शहरों में शुरू की पायलट सर्विस, देखें डिटेल्स
Updated on
26-06-2024 02:20 PM
नई दिल्ली: ईशा अंबानी की कंपनी रिलायंस रिटेल ने मुंबई और नवी मुंबई के कुछ क्षेत्रों में किराने का सामान और फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स (एफएमसीजी) उत्पादों की तत्काल डिलीवरी का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है। यहां ऑर्डर एक घंटे के अंदर डिलीवर किए जाएंगे। इंडस्ट्री के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी ईटी को दी है। ग्रुप की फास्ट डिलीवरी सेवा को 'हाइपरलोकल डिलीवरी' ऑप्शन के रूप में जियोमार्ट मोबाइल एप्लिकेशन में एकीकृत किया गया है। बताया कि रिलायंस डिलीवरी के समय को 30-45 मिनट तक कम करने की कोशिश करेगी, क्योंकि सिस्टम में ज़्यादा स्टोर जुड़ रहे हैं और ऑपरेशन दूसरे बाज़ारों में बढ़ रहा है। उद्योग के अधिकारियों के मुताबिक, ऑनलाइन दिए जाने वाले रोज़मर्रा की ज़रूरतों के ऑर्डर के लिए रिलायंस का सबसे कम डिलीवरी समय लगभग 12 घंटे है। कुछ ऑर्डर में तीन दिन तक का समय भी लग सकता है। हालांकि इस संबंध में रिलायंस रिटेल को भेजी गई ई-मेल का जवाब अभी नहीं मिल पाया है।
10 मिनट में सामान पहुंचा रहीं ये कंपनी
टाटा के स्वामित्व वाली बिगबास्केट की ब्लिंकिट, स्विगी इंस्टामार्ट, ज़ेप्टो और बीबी नाउ जैसी क्विक कॉमर्स कंपनियां ज़्यादातर ऑर्डर 10 मिनट के अंदर डिलीवर कर रही हैं। रिलायंस डिलीवरी की दौड़ में शामिल नहीं होना चाहती, क्योंकि इसके लिए डार्क स्टोर की ज़्यादा पहुंच बनाने और डिलीवरी कर्मियों के एक बड़े बेड़े को काम पर रखने की ज़रूरत होगी। इसके बजाय, यह अपने स्टोर नेटवर्क और गोदामों से इन ऑर्डर को पूरा करेगी।
किराना स्टोर्स को जोड़ने की योजना
इंडस्ट्री के अधिकारी के मुताबिक, जिन क्षेत्रों में स्टोर नेटवर्क सीमित है। वहां रिलायंस उन किराना स्टोर्स को जोड़ने की योजना बना रही है जो जियोमार्ट पार्टनर पहल में शामिल हो चुके हैं। ये किराना स्टोर रिलायंस रिटेल की थोक शाखा से उत्पाद खरीदते हैं और उनका बैकएंड जुड़ा हुआ है।कंपनी पूर्ति प्रक्रिया के लिए और डिलीवरी मार्गों को अनुकूलित करने के लिए FYND और Locus जैसे प्रौद्योगिकी प्लेटफ़ॉर्म का यूज कर रही है।इसके बाद के चरण में कपड़ों और इलेक्ट्रॉनिक सामानों के साथ हाइपरलोकल जाने की भी योजना है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…