करो या मरो मुकाबले में इस्लामाबाद युनाइटेड का जलवा, क्वैटा ग्लैडिएटर्स को 39 रन से हराकर किया बाहर
Updated on
16-03-2024 01:24 PM
कराची: इस्लामाबाद युनाइटेड और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच प्लेऑफ का मुकाबला 15 मार्च को कराची नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। यह दोनों टीमों के लिए करो या मरो का मुकाबला था। जो भी टीम यह जीतती तो वह अगले राउंड के लिए क्वालिफाई करती और जो हारती उसका सीजन वहीं समाप्त हो जाता। तो इस बड़े मैच में इस्लामाबाद युनाइटेड ने बाजी मार ली। उन्होंने क्वेटा ग्लैडिएटर्स को 39 रन से हरा दिया। इस्लामाबाद के गेंदबाजों के सामने क्वेटा के बल्लेबाजों की एक नहीं चली और उन्होंने मैच गंवा दिया।
इस्लामाबाद ने क्वेटा को दिया 175 रन का टारगेट
इस्लामाबाद युनाइटेड के कप्तान शादाब खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस्लामाबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 174 रन बनाए। ओपनर मार्टिन गप्टिल ने सबसे ज्यादा 56 रन बनाए। उनकी पारी में उन्होंने 5 चौके और 1 छक्का भी लगाया। इसके अलावा सलमान अली अगा ने तेज गति से 31 रन बनाए। कप्तान शादाब ने 23 तो आजम खान ने भी 18 रन की अच्छी पारी खेली।
क्वेटा ग्लेडिएटर्स की ओर से मोहम्मद आमिर और अकील हुसैन ने 2-2 विकेट लिए। वहीं मोहम्मद वसीम, अबरार अहमद और सऊद शकील को 1-1 सफलता मिली।
135 रन पर ऑल आउट हुई क्वेटा ग्लैडिएटर्स
नॉकआउट मैच में 175 रन के टारगेट के नीचे क्वेटा ग्लैडिएटर्स पूरी तरह से दब गई। 3 खिलाड़ियों के अलावा कोई भी बल्लेबाज डबल डिजिट स्कोर तक भी नहीं पहुंच पाया। इतना ही नहीं बल्कि ग्लैडिएटर्स पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाए और 18.4 ओवर में 135 रन पर ही ऑल आउट हो गए, जिससे इस्लामाबाद 39 रन से मैच जीत गई।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…