बीजिंग: चीनी जासूसी गुब्बारों ने दुनियाभर में तहलका मचाया हुआ है। इन जासूसी गुब्बारों से चीन ने अपने हर दु्श्मन देश की जासूसी की है, चाहें वह अमेरिका हो या भारत। जापान ने भी दावा किया है कि चीनी जासूसी गु्ब्बारों को उनके देश के आसमान में देखा जा चुका है। चीन शुरू से ही इन गुब्बारों को मौसम की जानकारी जुटाने वाले गुब्बारे होने का दावा किया है, लेकिन अमेरिका में शूट डाउन के बाद बीजिंग के खतरनाक इरादों के बारे में दुनिया को पता चला। अमेरिका ने ही पहली बार बताया कि यह चीन का कोई मौसम की जानकारी वाला गुब्बारा नहीं था, बल्कि इसका इस्तेमाल जासूसी के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। अमेरिका ने ही बताया कि इस गुब्बारे को चीन के हैनान द्वीप में स्थित एक मिलिट्री बेस से चीनी सेना ऑपरेट कर रही थी। इसमें दिशा बदलने वाले प्रोपेलर और आम गुब्बारों की अपेक्षा कहीं शक्तिशाली सोलर प्लेट लगे हुए थे। ऐसे में जानिए चीन के उस मिलिट्री बेस के बारे में, जहां से इन जासूसी गुब्बारों को ऑपरेट किया जाता है।