Select Date:

इजरायल ने की सीरिया पर एयर स्ट्राइक हथियार भरे विमान को बनाया निशाना

Updated on 01-09-2022 06:33 PM
इजरायल और सीरिया के बीच तनाव की खबर सामने आ रही है। यह तब हुआ जब इजरायल ने बुधवार की देर रात सीरिया के दो एयरपोर्ट पर एयर स्ट्राइक किया है। जानकारी के मुताबिक यह हमला अलेप्पो एयरपोर्ट पर हुआ है। हमले के बाद एयरपोर्ट पर भारी नुकसान की भी खबर है। हालांकि इस पर इजरायल की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
 
दरअसल, अलजजीरा ने बताया कि सीरिया  सना ने बुधवार को एक मिलिट्री सोर्स के जरिए रिपोर्ट दी कि पहला हमला अलेप्पो इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुआ, जहां हथियार लेकर पहुंचे ईरान के विमान को निशाना बनाया गया तो वहीं दूसरा हमला दमिश्क एयरपोर्ट के पास हुआ है। दोनों ही जगहों पर इजरायल के तरफ से मिसाइल दागी गईं हैं।

अलेप्पो सीरिया का इकॉनॉमिक हब है। अलेप्पो उत्तरी सीरिया का एक प्रमुख शहर है जो तुर्की के साथ अपनी सीमा के पास है। समाचार एजेंसी ने दावा किया कि दमिश्क और आसपास के ग्रामीण इलाकों में कई शत्रुतापूर्ण मिसाइलें गिराई हैं। सीरिया नियमित रूप से इजरायल की मिसाइलों को रोकने का दावा करता है, हालांकि सैन्य विश्लेषकों को इस तरह के दावों पर संदेह है।

फिलहाल इजरायल द्वारा किए गए हमले में कितना नुकसान हुआ है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। हमलों में घायल होने की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है।  रिपोर्ट्स में स्रोतों के हवाले से बताया कि जिन विमानों पर हमला हुआ उनमें हथियार भरे हुए थे। दो महीने पहले भी दमिश्क एयरपोर्ट पर इजरायल ने बमबारी की थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
 16 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके बिजनेस से जुड़ी 6.2 अरब डॉलर की संपत्तियों को जब्त कर लिया है। बांग्लादेशी मुद्रा में यह कीमत 760…
 15 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में शहबाज शरीफ की सरकार ने राजधानी की तरफ बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को खदेड़ना शुरू कर दिया है। डॉन के मुताबिक मंगलवार को…
 15 July 2026
तेहरान: अमेरिका के भीषण हमलों के बाद ईरानी सेना भी जोरदार पलटवार कर रही है। इस बीच ईरान के रिवोल्‍यूशनरी गार्ड ने कहा है कि होर्मुज स्‍ट्रेट तब तक नहीं…
 15 July 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने गंभीर चेतावनी दी है कि संयुक्त राष्ट्र के बारे में लोगों की राय खराब हो रही है क्योंकि यह सुरक्षा परिषद में सुधार करने में नाकाम रहा…
 15 July 2026
मस्कट: ओमान के तट के पास कमर्शियल जहाज GFS गैलेक्सी पर ईरान के हमले में लापता भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई है। इस जहाज पर रविवार को हमला…
Advt.