विपक्षी नेताओं पर बरसे नेतन्याहू
प्रदर्शनकारियों ने तेल अवीव के मुख्य राजमार्ग को बाधित कर दिया और पुलिस को शहर और हाइफा में प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारें छोड़नी पड़ी। नेतन्याहू ने कृषि मंत्री अवी डिचर पर हुए हमले के बाद विपक्षी नेताओं से ‘अराजकता तुरंत बंद करने’ को कहा है। सोशल मीडिया में प्रसारित वीडियो में दिख रहा है कि प्रदर्शनकारी डिचर की ओर ध्वज स्तंभ करते हैं जो एक बार उनके सिर पर लगता है, लेकिन प्रतीत हो रहा है कि इससे डिचर को चोट नहीं आई और वह आगे निकल गए।डिचर के प्रवक्ता ने बताया कि ध्वज स्तंभ उनके सिर पर लगा और प्रदर्शनकारियों ने उनके कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। बृहस्पतिवार के प्रदर्शनकों के अलावा हजारों लोग गत दो महीने से अधिक समय से प्रत्येक शनिवार रात को साप्ताहिक प्रदर्शन कर रहे हैं। नेतन्याहू सरकार ने इस महीने के शुरुआत में समझौता प्रस्ताव को खारिज कर दिया था। उसने कहा कि वह इस प्रक्रिया को धीमा कर सकती है और अधिकतर कानून अप्रैल की संसदीय छुट्टी के बाद पारित कराने का प्रयास करेगी।
