इजरायली सेना की मेजर एला वावेया ने रचा इतिहास, जो कोई मुस्लिम महिला ना कर सकी वो कर दिखाया, दुनिया ने दी बधाई
Updated on
04-02-2026 12:27 PM
तेल अवीव: इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने मेजर एला वावेया को अरबी-भाषा की प्रवक्ता बनाया है। फिलहाल कर्नल अविचाई अदराई इस पद पर हैं। उनकी सेना में यह भूमिका अगले हफ्ते खत्म हो जाएगी। अदराई की डिप्टी एला अगले हफ्ते औपचारिक रूप से पद संभाल लेंगी और लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर प्रमोट होंगी। आईडीएफ की ओर से मंगलवार को इसका ऐलान किया गया है। यहूदी देश इजरायल में पहली बार अरब मुस्लिम औरत इतने बड़े पद को संभालने जा रही है।
एला वावेया की अरबी-भाषा के प्रवक्ता पद पर नियुक्ति को आईडीएफ के सीनियर कर्मियों की समीक्षा के दौरान मंजूरी दी गई थी। इजरायल सेना के अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रमुख संचार पदों में से एक पर वावेया की नियुक्ति अहम है। अरबी भाषा का प्रवक्ता इजरायल सेना का मैसेज अरब मीडिया आउटलेट और पूरे पश्चिम एशिया में अरबी बोलने वाले लोगों तक पहुंचाता है। ऐसे में एला की नियुक्ति दुनिया का ध्यान खींच रही हैं।
2013 में हुआ सेना से जुड़ाव
36 साल की वावेया का जन्म मध्य इजरायली शहर कलान्सवा में एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। उन्होंने 2013 में परिवार से छुपाकर सेना के लिए वॉलंटियर के तौर पर शुरुआत की। इसके बाद वह तेजी से आगे बढ़ीं और आईडीएफ प्रवक्ता इकाई में अधिकारी बनने वाली पहली मुस्लिम अरब महिला बनीं। इजरायली सेना में अरब नागरिकों और मुस्लिमों के शामिल होने का चलन नहीं रहा है।
अपने करियर की शुरुआत एक नए मीडिया नॉन-कमीशंड अधिकारी के रूप में करने के बाद वावेया ने 2015 में IDF के अधिकारियों के कोर्स में भाग लिया, जहां उन्हें राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक मिला। बाद में वह प्रवक्ता इकाई में लौट आईं और अरबी संचार शाखा में लगातार आगे बढ़ते हुए इसकी डिप्टी हेड बन गईं। अब वह इस इकाई के शीर्ष पर पहुंच गई हैं, जो एक रिकॉर्ड है।
सोशल मीडिया पर भी लोकप्रिय
वावेया को कैप्टन एला के नाम से जाना जाता है। वह फिलहाल इजरायली सेना में सबसे सीनियर महिला अरब मुस्लिम अधिकारियों में से हैं। वह सोशल मीडिया पर भी लोकप्रिय हैं। उनके टिकटॉक पर 5 लाख से ज्यादा और एक्स पर 170,000 फॉलोअर्स हैं। उनको इस नियुक्ति पर पूरे देश से बधाई संदेश दिए जा रहे हैं।
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…