कश्मीरी पंडितों को बिना सुरक्षा घाटी में जाने को मजबूर करना निर्दयता...', राहुल गांधी की पीएम मोदी को चिट्ठी
Updated on
04-02-2023 05:43 PM
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में उन्होंने कश्मीरी पंडितों का दर्द बयां किया है। भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए उन्होंने कश्मीरी पंडितों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की बात बताई। इस प्रतिनिमंडल ने उनसे दुखद हालातों के बारे में बताया। मोदी सरकार को निशाने पर लेते हुए अपने खत में राहुल ने कहा कि आतंकियों की टारगेटेड किलिंग के शिकार कश्मीरी पंडितों को बिना सुरक्षा घाटी में जाने के लिए मजबूत करना निर्दयी कदम है।
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह चिट्ठी हिंदी में लिखी है। उन्होंने इसे माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर शेयर भी किया। खत शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- 'प्रधानमंत्री जी, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कश्मीरी पंडितों के प्रतिनिधिमंडल ने मुझसे मिलकर अपने दुखद हालात बताए। आतंकियों की टारगेटेड किलिंग के शिकार कश्मीरी पंडितों को बिना सुरक्षा गारंटी घाटी में जाने के लिए विवश करना निर्दयी कदम है। आशा है, आप इस विषय में उचित कदम उठाएंगे।'
राहुल ने खत की शुरुआत पीएम मोदी की कुशलता की आशा करते हुए की। फिर वह सीधे घाटी में विस्थापित कश्मीरी पंडितों पर आ गए। उन्होंने हाल में कश्मीरी पंडितों की टारगेटेड किंलिंग का जिक्र किया। राहुल ने कहा कि इन हत्याओं से घाटी में डर और निराशा का माहौल है।
राहुल ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक पड़ाव में उनकी मुलाकात कश्मीरी पंडितों के प्रतिनिधिमंडल से हुई। इसने बताया कि सरकार के अधिकारी उन्हें कश्मीर घाटी में वापस काम पर जाने को मजबूर कर रहे हैं। ऐसे हालातों में सुरक्षा और सलामती की पक्की गारंटी के बिना उन्हें घाटी में काम पर जाने के लिए मजबूर करना निर्दयी कदम है। राहुल ने हालात सुधरने तक इन कर्मचारियों की सेवाएं जनसुविधा जैसे कार्यों में लेने की अपील की है।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…