शुभमन गिल का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना मुश्किल, वर्ल्ड कप शुरू होते ही भारत के लिए आई बुरी खबर
Updated on
06-10-2023 02:13 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम को वर्ल्ड कप 2023 में अपना पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के खिलाफ खेलना है। 8 अक्टूबर को चेन्नई में यह मुकाबला खेला जाना है। 12 साल से वर्ल्ड कप ट्रॉफी का इंतजार कर रही भारतीय टीम इस बार प्रबल दावेदार मानी जा रही है। लेकिन वर्ल्ड कप में अपना अभियान शुरू करने से पहले ही भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना मुश्किल दिख रहा है।
शुभमन गिल को हुआ डेंगू
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को डेंगू हो गया है। दैनिक जागरण की रिपोर्ट में इसका दावा किया गया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में उनके खेलने की संभावना नहीं के बराबर है। हालांकि टीम मैनेजमेंट ने अभी तक उम्मीद नहीं छोड़ी है। शुक्रवार को एक और दौर के टेस्ट के बाद गिल की उपलब्धता पर फैसला करेगा। भारतीय टीम रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला वर्ल्ड कप मैच खेलेगी।
2023 में सबसे ज्यादा वनडे रन
शुभमन गिल का बल्ला 2023 में रन नहीं आग उगल रहा है। वह वनडे में इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। 20 मैचों में गिल ने करीब 72 की औसत से 1230 रन बनाए हैं। इसमें उनके नाम 5 शतक और इतने ही अर्धशतक हैं। वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में गिल नंबर दो पर पहुंच चुके हैं। नंबर एक रैंकिंग के लिए वह बाबर आजम को कड़ी चुनौती भी दे रही हैं।
टीम के पास ईशान किशन का विकल्प
भारतीय टीम के पास सलामी बल्लेबाजी के लिए ईशान किशन का विकल्प है। ईशान ने हालांकि पिछले कुछ समय से मध्यक्रम में बैटिंग की है लेकिन वह नियमित रूप से ओपनर हैं। बीच-बीच में ईशान पारी की शुरुआत करते भी नजर आते हैं। एशिया कप से पहले वेस्टइंडीज दौरे पर ओपनिंग करते हुए उन्होंने लगातार 3 मैच में फिफ्टी ठोकी थी। एशिया कप के फाइनल में भी वह सलामी बल्लेबाजी करने उतरे थे।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…