नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2023 में अब सिर्फ दो महीने का ही समय बचा है। 5 अक्टूबर से शुरू होने वाले क्रिकेट के महाकुंभ से पहले भारत ज्यादा से ज्यादा सिर्फ 10 वनडे मैच ही खेल पाएगा। बावजूद इसके टीम इंडिया की तैयारी आधी-अधूरी ही लग रही है। अब भी प्लेयर्स को आजमाने का दौर जारी है। बैटिंग ऑर्डर में एक्सपेरिमेंट किए जा रहे हैं। न तो कोई ब्लू प्रिंट है और न ही अबतक ये तय किया गया है कि किन 15 या 16 खिलाड़ियों को स्क्वॉड में मौका मिलेगा। वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी मौजूदा वनडे सीरीज में कोच राहुल द्रविड़ नए-नए खिलाड़ियों को न सिर्फ आजमा रहे हैं।