रनों की हो रही थी बरसात, बाउंड्री में बात कर रहे थे बल्लेबाज... सिंगल के लिए अंपायर से भिड़ गए गौतम गंभीर
Updated on
27-04-2024 12:11 PM
कोलकाता: आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर गौतम गंभीर इस सीजन काफी शांत दिखे हैं। कुछ है ऐसे मौके आए हैं जब गंभीर का गुस्सा देखने को मिला। आरसीबी के खिलाफ टीम के पिछले मुकाबले में वह अंपायर से नाराज हो गए थे। सुनील नरेन की जगह सब्स्टीट्यूट फील्डर को मैदान पर नहीं जाने देने की वजह से गंभीर मैच ऑफिशियल से नाखुश थे। अब पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान भी गंभीर की भिड़ंत अंपायर से हो गई।
केकेआर को नहीं मिला सिंगल
14वें ओवर में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 12 से ज्यादा की रन रेट के बैटिंग कर रही थी। क्रीज पर आंद्रे रसेल और वेंकटेश अय्यर थे। ओवर की आखिरी गेंद पर राहुल चाहर के खिलाफ आंद्रे रसेल ने कवर की तरफ शॉट खेला। वहां फील्डिंग कर रहे आशुतोष शर्मा ने गेंद को उठाकर विकेटकीपर की तरफ थ्रो किया। थ्रो विकेटकीपर से दूर था और इस बीच रसेल और अय्यर सिंगल भाग गए। लेकिन इसके बाद भी केकेआर को रन नहीं मिला।
अंपायर से भिड़ गए गंभीर
कोलकाता नाइट राइंडर्स को सिंगल इसलिए नहीं मिला क्योंकि थ्रो किए जाने से पहले ही मैदानी अंपायर ने ओवर खत्म होने का इशारा कर दिया था। इसका मतलब था कि वह गेंद अंपायर के इशारे के साथ ही डेड हो गई थी। ऐसे में इसपर अब रन नहीं बन सकता। गौतम गंभीर इससे नाराज हो गए। तुरंत अपनी सीट से उठकर वो फोर्थ अंपायर के पास गए और नाराजगी व्यक्त की। हालांकि इसके बाद भी केकेआर को यह एक रन नहीं मिला।
एक एक रन की होती है कीमत
क्रिकेट के खेल में एक एक रन की कीमत होती है। भले ही अंत में पंजाब किंग्स ने मैच को आखिरी से जीत लिया हो लेकिन ये भी हो सकता था कि एक रन हार और जीत का अंतर होता। यही वजह रही कि गौतम गंभीर टीम को सिंगल नहीं मिलने की वजह से नाराज हो गए। केकेआर ने अपने पिछले मैच में ही आरसीबी के खिलाफ एक रन से जीत हासिल की थी।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…