मेरे लिए चौंकाने वाला था... पीएम मोदी की वो कॉल जिसे सुधा मूर्ति कभी भूल नहीं पाएंगी
Updated on
09-03-2024 01:58 PM
नई दिल्ली: इंफोसिस फाउंडेशन की पूर्व चेयरपर्सन सुधा मूर्ति को राज्यसभा सदस्य मनोनीत किया गया है। यह घोषणा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हुई। इसके लिए सुधा मूर्ति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। सुधा मूर्ति को साल 2006 में पद्म श्री और इस साल जनवरी में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। मूर्ति दंपती की बेटी अक्षता की शादी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के साथ हुई है। हमारे सहयोगी बिजनेस न्यूज नेटवर्क इकनॉमिक टाइम्स से खास बातचीत में सुधा मूर्ति ने बताया है कि कैसे उन्हें यह खबर दी गई। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें कॉल की थी। यह खबर पाकर वह हैरत से भर गई थीं।
थाईलैंड से ईटी से बात करते हुए सुधा मूर्ति ने कहा, 'मैंने कभी इसकी उम्मीद नहीं की थी। यह मेरे लिए बहुत बड़ा आश्चर्य था। प्रधानमंत्री ने कल रात मुझे फोन किया और खबर दी। यह एक बड़ी जिम्मेदारी है। मैं इसके लिए पीएम की आभारी हूं। यह मेरे देश और लोगों की सेवा करने का अवसर है। मैं उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगी।'मूर्ति कन्नड़ संघ के निमंत्रण पर एशियाई प्रौद्योगिकी संस्थान में व्याख्यान देने के लिए थाईलैंड में हैं।
73 साल की सुधा मूर्ति ने बाद में एक बयान में कहा कि वह देश और उसके लोगों की सेवा करने का अवसर मिलने के लिए आभारी हैं। दोनों ने उन्हें जीवन के बारे में बहुत कुछ सिखाया है। उनके परिवार और उन्हें उससे कहीं अधिक दिया है जितना वे सोच सकते थे।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…