जोमैटो के ग्राहकों को पड़ेगा महंगा, प्लेटफार्म फीस में 25 फीसदी की बढ़ोतरी, जान लीजिए पूरी बात
Updated on
22-04-2024 02:28 PM
नई दिल्ली: ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो (Zomato) से अब खाना मंगाना महंगा पड़ेगा। जोमैटो ने अपने प्लेटफॉर्म फीस में 25 फीसदी की तगड़ी बढ़ोतरी कर दी है। हमारे सहयोगी ईटी के मुताबिक अब इस प्लेटफार्म से आर्डर देने पर आपको हर बार पांच रुपये का अतिरिक्त भुगतान करना होगा। इससे पहले यह चार रुपये प्रति ऑर्डर था।
लगतार हो रही है बढ़ोतरी
ज़ोमैटो ने पिछले साल अगस्त में ही प्लेटफार्म शुल्क लेना शुरु किया था। उस समय प्लेटफार्म फी के रूप में दो रुपये प्रति आर्डर लेना शुरू हुआ था। इसके बाद इसे बढ़ाकर तीन रुपये कर दिया था। नए साल की पूर्व संध्या पर रिकॉर्ड खाद्य ऑर्डरों से उत्साहित होकर उसने जनवरी में प्रमुख बाजारों में अपने अनिवार्य प्लेटफ़ॉर्म शुल्क को तीन रुपये प्रति ऑर्डर से बढ़ाकर चार रुपये कर दिया था।
किनको देनी पड़ती है फीस
जोमैटो ने जो प्लेटफार्म फीस लगाया है, वह डिलीवरी चार्जेस के अतिरिक्त होता है। हालांकि, जोमैटो गोल्ड के मेम्बर्स को डिलीवरी चार्ज नहीं होना पड़ता है। लेकिन उन्हें प्लेटफार्म फीस तो देना ही पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि जोमैटो का ही क्विक-कॉमर्स प्लेटफार्म ब्लिंकिट भी हर आर्डर पर कम से कम 2 रुपये हैंडलिंग चार्ज के रूप में वसूलता है।
कंपनी को कितने आर्डर
फूड डिलीवरी प्लेटफार्म जोमैटो को हर रोज 20 से 22 लाख आर्डर मिलते हैं। अब जबकि प्लेटफार्म फीस में हर आर्डर पर एक रुपया की बढ़ोतरी करने से ही कंपनी को हर रोज 20 लाख रुपये तो मिल ही जाएंगे। इसे यदि एक तिमाही में जोड़ें तो यह अच्छी-खासी रकम बन जाएगी। बीते जनवरी में जब उसने इस फीस में प्रति आर्डर एक रुपया की बढ़ोतरी की थी तो इससे भी उसकी आमदनी बढ़ी थी।
स्विगी भी वसूलता है प्लेटफार्म फीस
जोमैटो का प्रमुख प्रतिद्वंद्वी स्विगी भी ग्राहकों से प्लेटफार्म फीस वसूलता है। उसका भी प्रति आर्डर प्लेटफार्म फीस 5 रुपये है।
पिछले हफ्ते ही मिला है जीएसटी का नोटिस
उल्लेखनीय है कि जोमैटो को पिछले हफ्ते ही 11.81 करोड़ रुपये की वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) मांग और जुर्माने का आदेश मिला। इसमें जुलाई 2017-मार्च 2021 की अवधि के लिए 5.9 करोड़ रुपये की जीएसटी मांग और 5.9 करोड़ रुपये का जुर्माना शामिल है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…