उड़ेंगे छक्के या विकेट की होगी बरसात, जानें दिल्ली की मौसम और पिच रिपोर्ट
Updated on
04-04-2023 08:36 PM
नई दिल्ली: चार साल के बाद दिल्ली कैपिटल्स अपने होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल का मुकाबला खेलने जा रही है। आईपीएल 2023 का सातवां मैच दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच 4 अप्रैल मंगलवार को खेला जाना है। जहां कैपिटल्स अपना पहला मुकाबला लखनऊ में हार कर आ रही है। तो वहीं गुजरात ने अपने अभियान का आगाज जीत के साथ किया है। ऐसे में यह देखना दिलचसप होगा कि किला कोटला में मैदान आखिर कौन मारता है। तो आइये ऐसे में जानते हैं कि इस रोमांचक मुकाबले में पिच और मौसम का क्या मिजाज रहने वाला है।
पिच और वेदर रिपोर्ट (DC vs GT Pitch & weather Report) दिल्ली की पिच अमूमन थोड़ी धीमी रहती है, लेकिन बाउंड्री ज्यादा बड़ी नहीं होने और आउट फील्ड फास्ट होने के कारण यहां तेजी से रन बनते हैं। टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग करना पसंद करेगी। आसमान में बादलों का आना जाना लगा रहेगा। हालांकि, बारिश की आशंका कम है। दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक जा सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री हो सकता है। दिल्ली में 4 अप्रैल को 46 प्रतिशत ह्यूमिडिटी भी देखने को मिल सकती है। जबकि 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी इस बात की भी पूरी संभावना है।
कुछ ऐसी होगी दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11:
दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वॉर्नर (कप्तान), पृथ्वी साव, मिचेल मार्श, राइली रूसो , सरफराज खान (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, ललित यादव, कुलदीप यादव, खलील अहमद, मुकेश कुमार
इम्पैक्ट प्लेयर्स: चेतन सकारिया, यश ढुल, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, हार्दिक पंड्या (कप्तान), विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद शमी, यश दयाल इम्पैक्ट प्लेयर्स: जयंत यादव, शिवम मावी, मैथ्यू वेड, ओडियन स्मिथ
दिल्ली बनाम गुजरात हेड टू हेड
जैसा कि हर कोई इस बात से वाकिफ है कि गुजरात टाइटंस ने पिछले सीजन ही आईपीएल में डेब्यू किया है और वह एक नई फ्रेंचाइजी है। ऐसे में डीसी और टाइटंस के बीच अब तक सिर्फ एक मैच खेला गया है जिसमें हार्दिक सेना दिल्ली कैपिटल्स पर भारी रही है। लेकिन आज यानी 3 अप्रैल को दिल्ली के पास इसको 1-1 से बराबर करने का अच्छा मौका है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…