Select Date:

नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान भरने में अभी लगेंगे कम से कम 40 दिन, क्यों अटका है मामला?

Updated on 31-03-2026 11:31 AM
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मार्च को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन तो कर दिया। लेकिन अभी इस एयरपोर्ट से पैसेंजर फ्लाइट के टेक ऑफ होने में कम से कम 40 दिन का वक्त लगेगा। इसके लिए ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) की एक और एनओसी और इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) का ग्रीन सिग्नल मिलना जरूरी है। जो की कथित रूप से इस एयरपोर्ट के सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान के विदेशी होने की वजह से अटकी पड़ी हैं।

नागर विमानन मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शेडयूल पैसेंजर फ्लाइटों के ऑपरेट होने में अभी 40 से 60 दिन का वक्त लगेगा। इसमें अभी कई काम होने बाकी है। जिसमें सिक्योरिटी प्रोग्राम के रूप में एक और एनओसी बीसीएएस को देनी है। इस एनओसी का आधार आईबी की वह रिपोर्ट होगी। जिसमें आईबी अपनी तरफ से इस एयरपोर्ट के लिए विदेशी सीईओ होने के मामले में अपनी भविष्य की सारी शंकाओं और आशंकाओं को दूर करते हुए अपनी मंजूरी वाली रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय को नहीं सौंपती। इसके बाद ही यहां से पैसेंजर फ्लाइट टेक ऑफ और लैंड कर सकेंगी।

क्या कहते हैं नियम?

दोनों एजेंसियों की एनओसी मिलने में फिलहाल सबसे बड़ी बाधा इस एयरपोर्ट के सीईओ क्रिस्टोफ का विदेशी होना है। जो की स्विट्जरलैंड के नागरिक हैं। चूंकि, बीसीएएस के सुरक्षा को लेकर 2011 के नियम कहते हैं कि भारत में किसी भी एयरपोर्ट के सीईओ का भारतीय नागरिक होना जरूरी है, यह विदेशी नहीं हो सकता। इसलिए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विदेशी सीईओ का मामला जब तक नहीं सुलट जाता। तब तक बीसीएएस इस एयरपोर्ट को सिक्योरिटी प्रोग्राम तय करने के लिए एनओसी नहीं देगा। जब तक यह एनओसी नहीं मिलेगी। तब तक यहां से कोई भी पैसेंजर फ्लाइट टेक ऑफ और लैंड नहीं कर सकती।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मार्च को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया
  • इसके पहले चरण के निर्माण में करीब 11,200 करोड़ रुपये की लागत आई है
  • नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को चार चरणों में विकसित किया जा रहा है
  • दावा किया जा रहा है कि पूरी तरह बनने के बाद यह देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा
  • यह आईजीआई के बाद दिल्ली-एनसीआर में दूसरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट है
  • कंडीशनल एनओसी

    हालांकि, इससे पहले एविएशन रेगुलेटर DGCA ने यहां एयरोड्रोम के लिए और बीसीएएस ने एयरपोर्ट की सुरक्षा से संबंधित कंडीशनल एनओसी दे दी थी। लेकिन जब तक बीसीएएस की तरफ से सिक्योरिटी प्रोग्राम वाली एनओसी नहीं मिल जाती। तब तक यहां से ऑपरेशन शुरू नहीं हो सकेंगे। इस मामले में सूत्रों का कहना है कि चूंकि, देश में अभी तक सरकारी और जाइंट वेंचर पैटर्न पर ही एयरपोर्ट हैं।
  • नोएडा एयरपोर्ट देश में अलग तरह का वेंचर है। ऐसे में इस एयरपोर्ट के लिए विदेशी सीईओ होने के मामले में कुछ छूट या नियमों में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। इसमें इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की रिपोर्ट भी अहम होगी। सूत्रों का यह भी कहना है कि अगर विदेशी सीईओ मामले में कुछ छूट नहीं मिली तो भी इसमें कोई ना कोई बीच का रास्ता तलाशने की कोशिश की जा रही है। ताकि यहां से शेडयूल फ्लाइट ऑपरेशन शुरू किए जा सकें।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल (Crude Oil Price) में इन दिनों जो आग लगी हुई है, उससे दुनिया का हर देश परेशान है। यूरोपीय यूनियन (EU) ने तो इससे निजात पाने…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
 17 July 2026
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
 17 July 2026
नई दिल्‍ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्‍होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्‍ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्‍होंने कारोबार…
 17 July 2026
नई दिल्ली: अगर आप कोई मकान किराए पर लेते हैं तो मकान मालिक को सिक्योरिटी डिपॉजिट देना पड़ता है। यह रकम दो या तीन महीने के किराए के बराबर होती…
 17 July 2026
नई दिल्ली: देश में जल्दी ही प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। आरबीआई ने नोटों की छपाई के लिए ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण तथा आपूर्ति के…
 17 July 2026
कानपुर: कानपुर का अपना पराग मिल्क ब्रैंड जल्द ही आम लोगों के घरों में दोबारा दस्तक देगा। नैशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने मदर डेयरी ब्रैंड से 2019 से तैयार मिल्क…
 16 July 2026
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
 16 July 2026
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…
Advt.