Select Date:

ये फैक्ट्री में काम करेगा, टेस्ला ने रोबोट की नई जनरेशन अनवील की

Updated on 13-12-2023 04:08 PM

टेस्ला ने अपने ह्यूमनॉएड रोबोट की एक नई जनरेशन 'ऑप्टिमस जेन 2' को अनवील किया। यह अपग्रेडेड मॉडल 30% तेज चल सकता है और इसमें बेहतर संतुलन भी है। इसका वजन भी 10 किलो कम है। टेस्ला CEO एलन मस्क ने रोबोट का वीडियो शेयर किया है।

ऑप्टिमस के लिए यह काफी महत्वपूर्ण प्रगति है, क्योंकि एक साल पहले तक यह बिना मदद के चल भी नहीं सकता था। रोबोट ऑप्टिमस को पहली बार सितंबर 2022 में पेश किया गया था। ये 5.8 फीट लंबा और करीब 50 किलो वजनी है। टेस्ला फ्रैक्ट्री में इस रोबोट का इस्तेमाल होगा।

इसके ह्यूमनॉएड रूप को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह सुपरमार्केट में खरीदारी से लेकर फैक्ट्री प्रोडक्शन लाइनों पर काम करने तक के ह्यूमन टास्क्स को पूरा कर सके। टेस्ला ने अभी तक ऑप्टिमस की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

ज्यादा बेहतर बैलेंसिंग, स्क्वाट करते दिखा रोबोट: मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें रोबोट खुद को बैलेंस करते हुए स्क्वाट करता दिखाई दे रहा है। पिछले मॉडल्स की तुलना में रोबोट का यह वर्जन 30% ज्यादा तेज चल सकता है।

नाजुक-मजबूत की समझ, अंडे को उठाते दिखा रोबोट: रोबोट के हाथों को बदला गया है। यह पिछले वर्जन की तुलना में ज्यादा तेज है। ये नाजुक और मजबूत चीजों को कैसे उठाना है इसे समझता है। रोबोट वीडियो में अंडों को उठाकर दूसरी जगह रखता दिखाई दे रहा है।

इंसानों की तरह डांस मूव करता दिखा रोबोट: रोबोट का नया वर्जन इंसानों-जैसी डांस मूव्स की भी नकल कर सकता है। बेहतर ह्यूमन फूट ज्योमेट्री और नए टो सेक्शन जैसे नए टेक्निकल एंडवांसमेंट के कारण 'ऑप्टिमस जेन 2' ऐसा कर पा रहा है।

टेस्ला फ्रैक्ट्री में रोबोट का इस्तेमाल होगा, बेचे भी जाएंगे
कंपनी ने कहा कि वह जल्द ही अपने खुद के मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशन में रोबोट का उपयोग शुरू करने की योजना बना रही है। टेस्ला ने रोबोट की बिक्री शुरू करने की योजना बनाई है। ऑप्टिमस पर पिछले अपडेट में, टेस्ला के CEO एलन मस्क ने दावा किया था कि ऑप्टिमस रोबोट की डिमांड 10 से 20 अरब यूनिट तक हो सकती है।

मस्क के अनुसार ऑप्टिमस रोबोट खतरनाक, दोहराव वाले और उबाऊ कामों को करेगा। ऑप्टिमस के इनिशियल वर्जन का इस्तेमाल फैक्ट्री फ्लोर पर किया जा सकता है। मस्क का मानना ​​है कि समय के साथ रोबोट की क्षमताओं में सुधार जारी रहेगा, जिससे यह कई तरह के कामों को करने के लिए एक अमूल्य संपत्ति बन जाएगा।

योग भी कर सकता है मस्क का रोबोट
इससे पहले 25 सितंबर को टेस्ला ने अपने रोबोट पर अपडेट दिया था। इसमें बताया गया था कि रोबोट अपने हाथों और पैरों को खुद कैलिब्रेट करने में सक्षम है। यहां तक की ये योग भी कर सकता है। ये रोबोट अलग-अलग कामों को काफी जल्दी और बेहतर तरीके से सीखता है।

ऑप्टिमस में टेस्ला कार का सॉफ्टवेयर और सेंसर
ह्यूमनॉइड रोबोट 'ऑप्टिमस' में उसी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सॉफ्टवेयर और सेंसर का यूज किया है, जो टेस्ला कार के एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम 'ऑटोपायलट' में मौजूद है। ये रोबोट टेस्ला चिप पर पर काम करता है। रोबोट में 2.3 किलोवाट प्रति घंटे का बैटरी पैक लगा है, जो पूरे दिन आसानी से काम कर सकता है। इसमें Wifi और LTE सपोर्ट भी दिया गया है।

तीन से पांच साल के भीतर हो सकती है रोबोट की डिलीवरी
पिछले साल के टेस्ला AI डे पर, मस्क ने कहा था कि रोबोट की डिलीवरी तीन से पांच साल के भीतर हो सकती है। टेस्ला वर्तमान में ऑप्टिमस के डेवलपमेंट को गति देने के लिए रिक्रूटमेंट ड्राइव भी चला रहा है। इसकी वेबसाइट पर रोबोटिक्स से संबंधित 50 से अधिक पद लिस्टेड हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.