यह निराशाजनक है... दिल्ली ने की पंजाब की छुट्टी तो छलका शिखर धवन का दर्द, गेंदबाजों को बताया विलेन
Updated on
18-05-2023 08:46 PM
धर्मशाला: दिल्ली कैपिटल्स से 15 रन से हारने के बाद आईपीएल प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने कहा कि उनके गेंदबाज पहले छह ओवर में अच्छी गेंदबाजी करने में नाकाम रहे। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 213 रन बनाए। जवाब में पंजाब की टीम आठ विकेट पर 198 रन ही बना सकी।
दिल्ली के बल्लेबाजों ने पावरप्ले के छह ओवरों में बिना किसी नुकसान के 61 रन बनाए थे। धवन ने मैच के बाद कहा ,‘यह निराशाजनक है लेकिन मुझे लगता है कि हम पहले छह ओवर में अच्छी गेंदबाजी नहीं कर सके। हमें कुछ विकेट लेने चाहिए थे क्योंकि उस समय गेंद मूव कर रही थी ।’ उन्होंने कहा ,‘जब तक लियाम लिविंगस्टोन बल्लेबाजी कर रहा था, हमने उम्मीद बंधी हुई थी । लेकिन गेंदबाजी के दौरान आखिरी ओवर स्पिनर से कराने का मेरा फैसला भी उलटा पड़ गया । उससे पहले पावरप्ले में तेज गेंदबाजों ने सही जगह पर गेंद नहीं डाली।’ उन्होंने कहा ,‘हर पावरप्ले में हम 50 . 60 रन दे रहे हैं और विकेट नहीं ले पा रहे । हमें पता था कि पहले दो तीन ओवर गेंद स्विंग करेगी लेकिन हम उसका फायदा नहीं उठा सके ।’
दिल्ली की तूफानी बल्लेबाजी में उड़ा पंजाब दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों ने पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करके दिखाया। टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों की ताबड़तोड़ हिटिंग ने पंजाब के हाथ से मैच छीन लिया। कप्तान डेविड वॉर्नर से लेकर फिल साल्ट तक सभी बल्लेबाजों ने गजब बल्लेबाजी की। इस मुकाबले में दिल्ली के लिए पारी का आगाज वॉर्नर और पृथ्वी शॉ ने किया।
दोनों ने मिलकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। वॉर्नर ने 46 रन की अच्छी पारी खेली। वहीं टीम में वापसी कर रहे शॉ ने भी इस सीजन का अपना पहला अर्धशतक (54) जड़ा। इसके अलावा राइली रूसो ने 37 गेंद पर नाबाद 82 रन की आतिशी पारी खेली, जिसमें उनके बल्ले से 6 चौके और 6 छक्के देखने को मिले। वहीं चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए साल्ट ने भी शानदार अंदाज में नाबाद 26 रन बनाए।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…