Select Date:

2022 में भारत के टॉप स्कोरर बने अय्यर:ऋषभ पंत के टेस्ट में 50 छक्के पूरे

Updated on 15-12-2022 08:03 PM

भारत-बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट की सीरीज का पहला टेस्ट चट्टोग्राम में शुरू हो चुका है। दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 6 विकेट पर 278 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर 82 रन पर नाबाद हैं। इस पारी के साथ अय्यर 2022 में तीनों फॉर्मेट मिलाकर भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बन गए।

मैच के पहले दिन ऋषभ पंत के टेस्ट में 50 छक्के और इंटरनेशनल करियर में 4000 रन भी पूरे हो गए। वहीं, विराट कोहली टेस्ट में 33 और चेतेश्वर पुजारा 51 इनिंग बाद भी सेंचुरी नहीं लगा सके। टेस्ट के पहले दिन बने ऐसे ही 8 रिकॉर्ड्स के बारे में इस खबर में हम जानेंगे...

अय्यर बने भारत के टॉप रन स्कोरर
श्रेयस अय्यर पहली पारी में 18वां रन लेते ही 2022 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर बन गए। तीनों फॉर्मेट मिलाकर इस साल उनके 38 मैचों में 1489 रन हो गए। वह पहले दिन का खेल खत्म होने तक 82 रन बनाकर नाबाद हैं। अय्यर के बाद सूर्यकुमार यादव ने इस साल 44 मैच में 1424 रन बनाए हैं। विराट कोहली 36 मैच में 1304 रन बनाकर तीसरे नंबर पर हैं।

10 इनिंग्स में 5 फिफ्टी प्लस स्कोर
भारत के लिए 6ठा टेस्ट मैच खेल अय्यर 82 रन पर नाबाद हैं। इस पारी के साथ 6 टेस्ट की 10 पारियों में उन्होंने 5वीं बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया। सभी 10 पारियों में उन्होंने दहाई का आंकड़ा पार किया। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने। इस दौरान न्यूजीलैंड के खिलाफ 14 रन उनका सबसे कम स्कोर रहा।

भारत के लिए शुरुआती 10 टेस्ट पारियों में उनसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर विनोद कांबली और सुनील गावस्कर ही बना सके। कांबली ने 6 और गावस्कर ने 8 बार ऐसा किया। मयंक अग्रवाल, सदागोपन रमेश और वीरेंद्र सहवाग भी 5-5 बार ऐसा कर चुके हैं।

टेस्ट में ऋषभ के 50 छक्के
भारत के विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत पहली पारी में 45 बॉल पर 46 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के जमाए। इसके साथ ही वह टेस्ट में 50 छक्के लगाने वाले चौथे विकेटकीपर बैटर बन गए। उन्होंने सबसे तेज 54 पारियों में ही ये कारनामा कर दिखाया। 25 साल के पंत के अलावा ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर ब्रैड हेडिन के 54, भारत के एमएस धोनी के 78 और ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट के 78 छक्के हैं।

भारत के लिए सबसे कम पारियों में 50 छक्के मारने वाले प्लेयर में उनसे तेज रोहित शर्मा का ही नाम है। रोहित ने 51 टेस्ट पारियों में 50 छक्के पूरे कर लिए थे। 25 साल की उम्र तक सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले प्लेयर में उनसे आगे न्यूजीलैंड के टिम साउदी का नाम है। साउदी ने इस उम्र तक 52 छक्के जमा दिए थे। वहीं, पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी ने 48 और न्यूजीलैंड के क्रैग मैक्मिलन ने 47 छक्के जमाए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
 21 July 2026
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
 21 July 2026
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
 21 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी20 और वनडे सीरीज के हर मुकाबले में नजर…
 20 July 2026
फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में जहां एक तरफ विजेता टीमों का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज होता है, वहीं दूसरी तरफ उन टीमों का दर्द भी कम नहीं होता…
 20 July 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…
 20 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा खत्म हो गया है। टी20 सीरीज में 4-0 से हारने के बाद टीम इंडिया वनडे सीरीज को भी नहीं जीत पाई। पहले मैच…
Advt.