Select Date:

वनडे में बादशाह लेकिन T20 में भीगी बिल्ली हैं अय्यर, भारत को डरा रहे होंगे श्रेयस के आंकड़े

Updated on 02-12-2023 02:28 PM
रायपुर: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की रोमांचक टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। यह मैच टीम इंडिया ने 20 रन से जीत लिया। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज पर भी कब्जा कर लिया और वह अब 3-1 से इस सीरीज में आगे हैं। भारतीय टीम का प्रदर्शन रायपुर में सातवें आसमान पर था। वहीं इस मुकाबले के चलते स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की भी टीम में वापसी हुई।

अय्यर आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद से रायपुर में यह अपना पहला मैच खेल रहे थे। हालांकि वह इस मुकाबले में पूरी तरह से फ्लॉप हो गए। अय्यर महज 8 रन बनाकर आउट हो गए। इतना ही नहीं बल्कि वनडे में अपने बल्ले से आग उगलने वाले श्रेयस के आंकड़े टी20 में काफी निराशाजनक हैं। आगमी टी20 वर्ल्ड कप को देखकर यह एक चिंता का विषय हो सकता है।
 वनडे में बादशाह लेकिन टी20 में भीगी बिल्ली हैं अय्यर
28 साल के श्रेयस अय्यर के लिए वनडे वर्ल्ड कप 2023 किसी सुनहरे सपने से कम नहीं रहा। उनका बल्ला जमकर बोला। उन्होंने विश्व कप में 11 मैचों में 530 रन ठोके। इसमें कोई दो राय नहीं कि श्रेयस को अब वनडे स्पेशलिस्ट कहा जाने लगा है। लेकिन बारी जब आती है टी20 की तो यही खूंखार अय्यर भीगी बिल्ली बन जाते हैं। मानों उनके बल्ले पर जैसे जंग लग जाता हो।

श्रेयस ने पिछली 10 टी20 पारियों में 16.44 की औसत से सिर्फ 148 रन बनाए हैं। अगले साल जून में टी20 वर्ल्ड कप होने वाला है। उसके लिहाज से भारत के लिए यह एक बहुत बड़ी टेंशन होने वाली है। देखना होगा कि भारतीय टीम अपने इस स्टार बल्लेबाज को बैक करती है। या वर्ल्ड कप से पहले इनको टी20 से ड्रॉप करती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.