मंदिर में नन्हे पुजारियों के साथ क्रिकेट खेल रहे अय्यर, चारों दिशाओं में लगाए धांसू शॉट्स
Updated on
06-06-2023 09:17 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके स्टार ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर हाल ही में अभी आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए नजर आए थे। हालांकि केकेआर का प्रदर्शन पूरे सीजन में काफी निराशाजनक रहा जिसके चलते वह प्लेऑफ के लिए क्वालिफाइ नहीं कर पाए। जहां एक ओर आईपीएल के बाद हर कोई वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल पर अपनी नजरें गड़ाए बैठा है। वहीं वेंकी अय्यर इस दौरान छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं। वह तमिलनाडु के कांचीपुरम के एक मंदिर में क्रिकेट खेलते हुए नजर आए हैं।
मंदिर में नन्हे पुजारियों के साथ क्रिकेट खेलते दिखे अय्यर आपको बता दें कि वेंकटेश अय्यर ने सोशल मीडिया के सबसे चर्चित प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने आधिकारिक अकाउंट से वेंकटेश अय्यर ने एक वीडियो शेयर की है। उस वीडियो में वह तमिलनाडु के कांचीपुरम के एक मंदिर में वहां के नन्हे पुजारियों के साथ क्रिकेट खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। अय्यर ने वीडियो शेयर करते हुए उसके केप्शन में लिखा है कि, 'खेल के लिए प्यार अविश्वसनीय है। कांचीपुरम में वेद पाठशाला के सभी युवा छात्रों के साथ अच्छा समय बिताया।' बता दें कि वीडियो में अय्यर बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे थे।
ऐसा रहा वेंकटेश अय्यर का आईपीएल 2023 में प्रदर्शन 29 वर्षीय वेंकटेश अय्यर का बल्ला आईपीएल 2023 में जमकर बोला। उन्होंने केकेआर के लिए खूब रन बनाए। वेंकी ने खेले गए 14 मैचों में 28.86 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 404 रन बनाए। इस सीजन उनका स्ट्राइक रेट 145.85 का था।
अय्यर के बल्ले से आईपीएल के 16वें सीजन में एक शतक और 2 अर्धशतक भी देखने को मिले। यह उनकी पहली आईपीएल सेंचुरी भी थी। वेंकटेश अय्यर ने अब तक अपने पूरे आईपीएल करियर में खेले गए 36 मैचों में 130 के स्ट्राइक रेट से 956 रन बनाए हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…