Select Date:

अय्यर को किया चलता, पडिक्कल का तो खाता भी नहीं खुला... दलीप ट्रॉफी में आरसीबी के बॉलर का जलवा

Updated on 05-09-2024 03:16 PM
अनंतपुर और बेंगलुरु में दलीप ट्रॉफी के मुकाबले खेले जा रहे हैं। इंडिया ए का मुकाबला इंडिया बी से हो रहा है। वहीं इंडिया सी और इंडिया डी के बीच टक्कर हो रही है। इंडिया डी की कप्तानी श्रेयस अय्यर कर रहे हैं। उनकी टीम पहले बल्लेबाजी कर रही हैं। अय्यर को इस साल की शुरुआत में भारतीय टेस्ट टीम से ड्रॉप कर दिया गया था।

श्रेयस अय्यर के लिए दलीप ट्रॉफी की शुरुआत बेहद खराब रही है। टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में इंडिया डी के कप्तान श्रेयस अय्यर सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए।

​देवदत्त पडिक्कल भी भारत के लिए टेस्ट मैच खेल चुके हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू पारी में फिफ्टी लगाई थी। लेकिन दलीप ट्रॉफी में उनका खाता भी नहीं खुला। 4 गेंद पर ही वह पवेलियन लौट गए।

श्रेयस अय्यर और देवदत्त पडिक्कल एक ही ओवर में आउट हो गए। अय्यर का कैच विकेटकीपर अभिषेक पोरेल ने लपका तो पडिक्कल कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के हाथों में कैच दे बैठे।

अय्यर और पडिक्कल का विकेट तेज गेंदबाज विजयकुमार वैशाख ने लिया। कर्नाटक के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले वैशाख आईपीएल में आरसीबी का हिस्सा हैं। उन्होंने अपने पहले स्पेल में 6 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट लिए।

श्रेयस अय्यर का बल्ला काफी समय से शांत है। वह भारतीय टेस्ट टीम से भी ड्रॉप चल रहे हैं। टी20 में भी मौका नहीं मिलता। वनडे में भी श्रीलंका दौरे पर श्रेयस कोई कमाल नहीं कर पाए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
 27 July 2026
नई दिल्ली: अक्सर देखा जाता है कि इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद खिलाड़ी खेल से ही जुड़े पैसों को अपना करियर बनाते हैं, चाहे वह कमेंट्री हो, कोचिंग…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
Advt.