वह PM जिसने कोरोना को महीनों न्यूजीलैंड से दूर रखा, उस जैसिंडा अर्डर्न ने दिया इस्तीफा, नहीं लड़ेंगी चुनाव
Updated on
19-01-2023 07:16 PM
ऑकलैंड : न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न अगले महीने अपने पद से इस्तीफा दे देंगी। उन्होंने घोषणा की है कि वह इस साल होने वाले आम चुनावों में हिस्सा नहीं लेंगी। अर्डर्न ने गुरुवार को नेपियर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आगामी 7 फरवरी प्रधानमंत्री कार्यालय में उनका आखिरी दिन होगा। अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए जैसिंडा भावुक हो गईं और उनकी आंखों में आंसू देखे गए। उन्होंने कहा कि मैं यह पद इसलिए नहीं छोड़ रही हूं क्योंकि यह बहुत मुश्किल है। अगर ऐसा होता तो मैं दो महीने में ही निकल गई होती।
जैसिंडा ने कहा, 'मैं इसे छोड़ रही हूं क्योंकि इस तरह के विशेषाधिकार वाली भूमिका के साथ जिम्मेदारी आती है। जिम्मेदारी यह जानने की कि कब नेतृत्व करने के लिए सही व्यक्ति हैं और कब नहीं।' उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि इस जॉब को क्या चाहिए और मैं अब न्याय करने में सक्षम नहीं हूं। बस इतनी सी बात है। अर्डर्न 2017 में एक गठबंधन सरकार में प्रधानमंत्री बनी थीं। वह साल कठिन चुनाव अभियान का सामना करने वाली थीं लेकिन अब उन्होंने चुनाव न लड़ने का ऐलान किया है।
कोरोना को रोकने में हुई कामयाब
दो साल पहले हुए चुनाव में जैसिंडा की लिबरल लेबर पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। लेकिन हाल के पोल उनकी पार्टी को बाी प्रतिद्वंद्वियों से पीछे दिखा रही थी। जैसिंडा अर्डर्न की कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए पूरी दुनिया में सराहना की गई थी। उन्होंने महीनों तक वायरस को देश की सीमाओं में घुसने नहीं दिया था। हालांकि नए वेरिएंट्स सामने आने और वैक्सीन उपलब्ध होने के बाद न्यूजीलैंड ने अपनी जीरो-टॉलेरेंस रणनीति को त्याग दिया था।
14 अक्टूबर को होंगे चुनाव
अपनी सख्त नीतियों के लिए घरेलू स्तर पर उन्हें कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा था। अर्डर्न ने दिसंबर में घोषणा की कि एक रॉयल कमीशन ऑफ इंक्वायरी इस बात पर गौर करेगी कि क्या कोरोना से लड़ाई में सरकार ने सही फैसले लिए और इससे भविष्य की संभावित महामारियों के लिए कैसे बेहतर तैयारी की जा सकती है? इसकी रिपोर्ट अगले साल आनी है। अर्डर्न ने गुरुवार को कहा कि आम चुनाव 14 अक्टूबर को होंगे।
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…
तेल अवीव: इजराइल अब अपनी आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम से लॉन्च होने वाली तामिर इंटरसेप्टर मिसाइलों का भारत में प्रोडक्शन करने की योजना बना रहा है। इन मिसाइलों को…
काठमांडू, नेपाल सरकार ने एक रुपए के सिक्के से विवादित राष्ट्रीय नक्शा हटाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। इस नक्शे में भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल का…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने सोमवार को कनाडा की विदेश मंत्री अनीदा आनंद के साथ एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में सिंधु जल समझौते और कश्मीर का मुद्दा उठाया।…
ढाका: बांग्लादेश के सीनियर पत्रकार सैदुर रहमान को भारत में बांग्लादेश हाई कमीशन में मिनिस्टर (प्रेस) अपॉइंट किया गया है। डेली इत्तेफाक अखबार में पॉलिटिकल और इलेक्शन अफेयर्स एडिटर सैदुर…