Select Date:

रिटायरमेंट की उम्र में नया बिजनस शुरू करेंगे जैक मा, रईसी में मुकेश अंबानी को छोड़ा था पीछे

Updated on 28-11-2023 03:17 PM
चीन के अरबपति जैक मा 59 साल की उम्र में एक नए बिजनस में हाथ आजमाने जा रहे हैं। उन्होंने हाल में Hangzou Ma's Kitchen Food की स्थापना की है। यह कंपनी पैकेज्ड एग्रीकल्चरल प्रॉडक्ट्स का बिजनस करेगी। मार्च 2020 में जैक मा रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पछाड़कर एशिया के सबसे बड़े रईस बन गए थे। लेकिन अक्टूबर 2020 मे चीन की सरकार के बारे में दिए गए एक बयान के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ गई थी। एंट ग्रुप पर अब उनका कंट्रोल नहीं रह गया है। एंट ग्रुप चीन की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा की सहयोगी है। जैक मा के फर्श से अर्श पर पहुंचने की कहानी पर एक नजर...

​KFC ने किया रिजेक्ट

जैक मा का जन्म 10 सितंबर, 1964 को हुआ था। बचपन से ही उन्हें अंग्रेजी का चस्का लग गया था। नौ साल की उम्र में वह टूरिस्ट्स को गाइड करने के लिए 27 किमी साइकिल चला कर जाया करते थे। इस तरह वह अपनी इंग्लिश को दुरुस्त करते थे। ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने इंग्लिश टीचर के रूप में करियर शुरू किया। 30 जगह नौकरी के लिए आवेदन दिया लेकिन निराशा मिली। पुलिस में भी भर्ती होने की कोशिश नाकाम रही। चीन में जब KFC की ब्रांच खुली तो जैक मा भी इंटरव्यू देने पहुंच गए। दिलचस्प बात है कि 24 में से 23 लोगों को चुना गया और जैक मा रिजेक्ट हो गए।

​अमेरिका जाकर ज्ञान

अमेरिका की एक यात्रा ने उनके जीवन की धारा बदल दी। साल 1995 में वह अपने दोस्तों के साथ अमेरिका गए। वह उन्होंने देखा कि इंटरनेट पर चीन के बारे में कोई जानकारी नहीं है। लौटकर उन्होंने इंटरनेट कंपनी शुरू की। इसे निवेशकों ने हाथोंहाथ लिया। उन्हें कंप्यूटर की कोई खास जानकारी नहीं थी लेकिन उन्होंने ऑनलाइन बिजनस शुरू किया। साल 1999 में जैक मा ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अलीबाबा की स्थापना की। शुरू में तो चीन के लोगों ने उन्हें ठग समझा लेकिन धीरे-धीरे इंटरनेट के विस्तार से अलीबाबा का कारोबार भी बढ़ने लगा।

​कई कंपनियां बनाई

मा ने कई कंपनियों की स्थापना की। इनमें Taobao Marketplace, Alipay, Ali Mama और Lynx शामिल हैं। पेटीएम की तरह अलीपे ऑनलाइन पेमेंट कंपनी है। इस कंपनी ने चीन में कैश, चेक और क्रेडिट कार्ड को काफी हद तक खत्म कर दिया है। अमेरिका की कंपनी eBay ने Taobao को खरीदने का ऑफर दिया था लेकिन मा ने इसे ठुकरा दिया। याहू के कोफाउंडर Jerry Yang ने भी Taobao ने एक अरब डॉलर का निवेश किया था। जैक मा ने जिस भी बिजनस में हाथ आजमाया, उसमें दिन दूनी रात चौगुनी प्रगति की।

​अंबानी को पछाड़ा

सितंबर 2014 में अलीबाबा अमेरिका में 25 अरब डॉलर का आईपीओ लाई और एक झटके में दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनियों की जमात में शामिल हो गई। यह अमेरिका का इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ था। इसके बाद मार्च 2020 में वह मुकेश अंबानी को पछाड़कर एशिया के सबसे बड़े रईस बन गए। लेकिन उसी साल अक्टूबर में जैक मा का एक बयान उनके लिए गले की हड्डी बन गया। उन्होंने चीन के बैंकों पर साहूकारों जैसी मानसिकता रखने का आरोप लगाया था। इसके बाद से ही उनकी कंपनियों एंट और अलीबाबा के बुरे दिन आ गए।

​नेटवर्थ में गिरावट

चीन सरकार ने एंट के 37 अरब डॉलर के आईपीओ को बंद कर दिया था। साथ ही अलीबाबा पर भी 2.8 अरब डॉलर का जुर्माना लगाया था। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ अब 29.2 अरब डॉलर रह गई है और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 48वें नंबर पर खिसक गए हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 2.97 अरब डॉलर की गिरावट आई है। वह चीन के अमीरों की लिस्ट में छठे स्थान पर खिसक गए हैं।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     05 August 2026
    नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
     05 August 2026
    मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
     01 August 2026
    मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
     01 August 2026
    मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
    Advt.