Select Date:

करीना कपूर की अगली फिल्म में नजर आएंगे जयदीप अहलावत:बोले- कभी काम नहीं मिलता था

Updated on 22-12-2022 07:06 PM

पॉपुलर एक्टर जयदीप अहलावत की हालिया रिलीज फिल्म 'एन एक्शन हीरो' को आडियंस खूब पसंद कर रही है। फिल्म में जयदीप के काम को काफी सरहाया गया है। जयदीप की मानें तो इस मुकाम तक पहुंचने में उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा और अब वे अपने इस पड़ाव से काफी संतुष्ट हैं। हाल ही में दैनिक भास्कर से खास बातचीत के दौरान, जयदीप ने अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें शेयर की हैं। आइए पढ़ते हैं बातचीत के प्रमुख अंश..

सुना है कि सैफ अली खान ने करीना कपूर से आपके साथ 'डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' में काम करने की बात कही थी?

वो उन लोगों का बड़प्पन है, वो बड़े लोग हैं ऐसा कुछ नहीं होता है। सैफ मुझसे प्यार करते हैं इसमें कोई शक नहीं है। वो दोनों जब भी मुझसे मिलते हैं, तब बहुत प्यार से बात करते हैं। सैफ को पढ़ने का बहुत शौक है और उन्हें बहुत दिलचस्प होती है किसी एक्टर का काम करने के प्रोसेस जानने में। वे बेहद सुलझे हुए हैं, नवाबी उनके खून में है। वहीं करीना भी एक डेडिकेटेड एक्ट्रेस हैं। हर लाइन को समझने की कोशिश करती हैं। शुरूआत में जब मुझे इतने बड़े एक्टर के साथ काम करना था तब थोड़ी घबराहट होती थी, हालांकि करीना ने 10 मिनट के अंदर ही ये घबराहट दूर कर दी। उन्होंने कहा की यहां मैं करीना नहीं, बल्कि किरदार हूं और इसी को हम आगे बढ़ाते हैं।

2010 से आपने अपने करियर की शुरुआत की थी, पिछले 12 सालों में आप अपने सफर से कितने संतुष्ट हैं?

संतुष्ट तो नहीं, लेकिन हां थोड़ा सुकून जरूर महसूस करता हूं। लोग अब मेरे काम को एक्सेप्ट कर रहे हैं, वो मुझे बतौर अभिनेता देखना चाहते हैं और ये एक बहुत ही अच्छा एहसास है। मेरा मानना है कि अभी तो ये शुरुआत है, आगे और भी बहुत सारा काम करना है। पहले जब ऑडिशन देता था तब काफी दिक्कत होती थी। तब सोचता था कि कब ये ऑडिशन देना बंद होगा। हालांकि उस दौर ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है। मुझे लगता है कि जब एक्टर खाली बैठता है, उस वक्त वो सबसे ज्यादा तैयारी करता है। अब अगले डेढ़-दो साल तक कई सारे कमिटमेंट्स हैं, और ये बहुत अच्छी फीलिंग है, जब आप किसी से कहते हो कि सर डेट्स नहीं हैं। स्ट्रगलिंग के दिनों में जब मैं सुनता था कि किसी एक्टर के पास अगले 2 साल तक डेट्स नहीं हैं, तो बड़ा अजीब सा लगता था। सोचता था कि ऐसा कैसे हो सकता है? जब अखबार में पढ़ता था कि कोई एक्टर अपने काम से ब्रेक लेकर एक महीने की छुट्टी पर गया है, तो सोचता था कि यार यहां काम नहीं मिल रहा है और ये लोग काम से छुट्टी कैसे ले सकते हैं? अब इस पल को महसूस कर पा रहा हूं। अब सोचता हूं कि काम से 15-20 दिन की छुट्टी मिल जाए तो घूमने चला जाऊं।

इंडस्ट्री में कौन सा एक बदलाव आप देखना चाहते हैं?

मुझे लगता है कि हमारे राइटर्स को थोड़ा और क्रेडिट मिलना चाहिए। फिलहाल हम उन्हें थोड़ी कम अहमियत देते हैं, जबकि उनका वक्त बहुत ज्यादा जाता है। राइटर्स का नाम जोड़ना चाहिए। एक वक्त हुआ करता था जब लिखा जाता था कि ये सलीम-जावेद की कहानी है, इससे काफी फर्क पड़ता था। इसलिए कहानियों में राइटर्स को क्रेडिट मिलना चाहिए।

अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स कौन-कौन से हैं?

मैंने एक फिल्म में काम किया है, जिसका नाम 'महाराज' है। ये फिल्म यशराज की है। ये जुनैद (आमिर खान के बेटे) की पहली फिल्म हैं। 'डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' की शूटिंग पूरी हो चुकी हैं। इसके साथ ही वेब सीरीज 'पाताल लोक' सीजन 2 की शूटिंग भी चल रही है।

एक्टिंग के अलावा और कोई स्किल जिसे आप आगे चलकर एक्स्प्लोर करना चाहेंगे?

मुझे डायरेक्शन करने का बहुत मन है, लेकिन उसके लिए थोड़ा वक्त हैं। वो जो स्टोरीटेलिंग का हुनर है, वो बहुत इंटरेस्टिंग होता है। बतौर डायरेक्टर, आप हर कहानी को अपने ढंग से बता सकते हो। सेट पर भी मैं इस प्रोसेस को बड़े ध्यान से देखता हूं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.