Select Date:

आस्था की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरा जैन समाज, सम्मेद शिखरजी मुद्दे पर केंद्र की जैन प्रतिनिधियों संग बैठक

Updated on 05-01-2023 04:02 PM
नई दिल्ली : अपने पवित्रतम तीर्थ सम्मेद शिखरजी को लेकर इन दिनों देश भर में जैन समुदाय आक्रोशित और आंदोलित दिख रहा है। देश में जगह-जगह सम्मेद शिखर को लेकर आंदोलन हो रहे हैं। दरअसल, जैन मतावलंबी अपने प्रमुख तीथ सम्मेद शिखर को पर्यटक स्थल घोषित किए जाने का विरोध कर रहे हैं। दिल्ली से लेकर मुंबई, अहमदाबाद, जयपुर, इंदौर सहित देश के तमाम हिस्सों में इस मुद्दे को लेकर तीखा विरोध सामने आ रहा है। हाल ही में जैन समुदाय के एक संत सुज्ञेयसागर महाराज का निधन हो गया, जो इस मुद्दे के विरोध में अनशन कर रहे थे। मामला को बढ़ता देख इस मुद्दे को सुलझाने के लिए अब केंद्र सरकार ने गुरुवार को जैन प्रतिनिधियों से मुलाकात का फैसला किया है। सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सुबह ग्यारह बजे जैन प्रतिनिधियों को मिलने के लिए बु़लाया है। जहां वह प्रतिनिधि मंडल से मिलकर उनका पक्ष, चिंताएं व सरोकार जानेंगे।
क्या है पूरा मामला
सम्मेद शिखरजी को झारखंड सरकार फरवरी 2019 में पर्यटन स्थल घोषित कर दिया। उसी साल अगस्त 2019 में केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु मंत्रालय ने पारसनाथ पहाड़ी को पर्यावरण-संवेदनशील क्षेत्र (ईएसजेड यानी इको सेंसिटिव जोन) घोषित किया और कहा कि इस क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने की जबरदस्त क्षमता है। फरवरी 2022 में झारखंड सरकार की ओर से सम्मेद शिखर को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित किए जाने को लेकर एक नोटिस जारी किया, जिसके बाद विरोध शुरू हुआ। दरअसल, इस इलाके में एक पारसनाथ वाइल्डलाइफ सेंचुरी भी है। उल्लेखनीय है कि यह पूरा इलाका 6490 हेक्टेयर का है, जिसमें 4933 हेक्टेयर की सेंचुरी है। जिसे सरकार पर्यटन के लिहाज से विकसित करना चाह रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.